{"_id":"5a8deec54f1c1ba4268bb90d","slug":"five-villain-of-india-vs-south-africa-second-t20-at-centurion","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvSA: दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की करारी हार, ये हैं 5 विलेन","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSA: दूसरे टी-20 में टीम इंडिया की करारी हार, ये हैं 5 विलेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 22 Feb 2018 07:27 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : BCCI
दक्षिण अफ्रीका ने हेनरिच क्लासेन (69) और कप्तान जेपी डुमिनी (64*) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर टीम इंडिया को दूसरे टी20 मैच में 6 विकेट से मात दी। अब दोनों टीमें 3 टी20 मैचों की इस सीरीज में 1-1 से बराबर हैं और सीरीज का तीसरा और अंतिम मैच शनिवार को केप टाउन में खेला जाएगा।
रोहित शर्मा
- फोटो : BCCI
रोहित शर्मा इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए और जूनियर डाला की गेंद पर LBW आउट होकर पवेलियन लौट गए। बारिश से बाधित इस मैच में जहां टीम को शुरुआत में तेज और मजबूत शुरुआत चाहिए थी, वहां रोहित अपनी भूमिका से इंसाफ करने में नाकाम रहे और टीम की इस हार में विलन की भूमिका निभाई।
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
कप्तान विराट कोहली अब तक जो इस पूरे दौरे पर टीम के हीरो साबित होते रहे लेकिन इस मैच में वह विलन के तौर पर नजर आए। टीम ने जल्दी-जल्दी दो विकेट गंवा दिए और इसके बाद टीम को संभालने की भूमिका रैना और कोहली के कंधों पर थी, लेकिन डाला की एक शॉट बॉल पर वह 1 रन के निजी स्कोर पर विकेट के पीछे क्लासेन के हाथों लपके गए। बता दें कि इस दौरे पर यह कोहली का सबसे न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युजवेंद्र चहल
- फोटो : BCCI
युजवेंद्र चहल ने वन-डे और पहले टी20 में अब तक अपनी फिरकी में अफ्रीकी बल्लेबाजों को बांधने में कामयाबी हासिल की थी। लेकिन इस मैच में उनका प्रदर्शन ऐसा रहा जैसे मानो उन्हें किसी की नजर लग गई हो। चहल ने 4 ओवर में 64 रन लुटाए और इसी के साथ वह टी20 में सबसे ज्यादा रन देने वाले गेंदबाज बन गए।
चहल की एक भी चाल क्लासेन के सामने नहीं चली और उन्होंने चहल की जमकर पिटाई की। इसके अलावा चहल ने अपनी ही गेंदबाजी में बेहरादीन का एक आसान-सा कैच थी छोड़ा।
चहल की एक भी चाल क्लासेन के सामने नहीं चली और उन्होंने चहल की जमकर पिटाई की। इसके अलावा चहल ने अपनी ही गेंदबाजी में बेहरादीन का एक आसान-सा कैच थी छोड़ा।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : BCCI
इस मैच में टीम इंडिया की ओर से गेंदबाजी में सबसे अनुभवी भुवनेश्वर कुमार थे और उनसे उम्मीद थी कि वह अफ्रीकी बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर के रख देंगे लेकिन उनसे एक भी विकेट इस मैच में नहीं लिया गया। उन्होंने इस मैच में 3 ओवर में 19 रन दिए।