मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम है। उसके खाते में इस लीग के चार खिताब हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम के सितारे बुलंदी पर पहुंचे और वहां से अब भी चमक रहे हैं। मुंबई की टीम हमेशा से ही सितारों से सजी रही है। सचिन तेंदुलकर, हरभजन सिंह और जहीर खान जैसे दिग्गज इस टीम का हिस्सा रहे हैं। सबसे अधिक बार चैंपियन रही मुंबई के लिए सचिन, रोहित और पोलार्ड जैसे बल्लेबाजों ने खूब रन बटोरे हैं। आइए जानते मुंबई इंडियंस के पांच बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने टीम के लिए सबसे अधिक रन बनाए हैं।
IPL में जमकर बोला है रोहित-पोलार्ड का बल्ला, इन पांच बल्लेबाजों ने मुंबई इंडियंस के लिए बनाए हैं सर्वाधिक रन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहित शर्मा- 3728 रन
दुनिया के धाकड़ सलामी बल्लेबाजों में से एक रोहित शर्मा ने ही मुंबई इंडियंस को आईपीएल में सफलता का स्वाद चखाया। साल 2011 में टीम से जुड़ने के बाद वो टीम के लिए लगातार रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं। मुंबई के लिए खेले 143 मुकाबलों में रोहित ने 3728 रन बनाए हैं और उनके बल्ले से 28 अर्धशतक भी निकले हैं। मुंबई के लिए फिलहाल वो सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और इस साल की लीग में भी वो टीम की कमान संभाल रहे हैं।
कीरोन पोलार्ड- 2755 रन
दुनिया के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक कीरोन पोलार्ड के बल्ले ने मुंबई इंडियंस के लिए जमकर रन बटोरे हैं। पोलार्ड ने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए ही आईपीएल में डेब्यू किया था और वो तब से ही इस टीम का हिस्सा हैं। पोलार्ड ने 148 मैच में मुंबई के लिए 2755 रन बनाए हैं। 146.77 की औसत से उन्होंने मुंबई के लिए खेलते हुए 14 अर्धशतक भी जड़े हैं।
अंबाती रायुडू- 2416
साल 2018 से अंबाती रायुडू चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन गए, लेकिन उससे पहले उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए खूब रन बटोरे हैं। 2010 में आईपीएल डेब्यू के बाद, रायुडू ने आठ साल तक मुंबई के लिए खेला। मुंबई इंडियंस के लिए खेले 114 मैच में अंबाती रायुडू ने 2416 रन बनाए हैं और 14 अर्धशतक भी उनके नाम दर्ज हैं।
सचिन तेंदुलकर- 2334 रन
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 2008 से 2013 तक मुंबई इंडियंस का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने टीम की कमान भी संभाली। फिलहाल वो मुंबई इंडियंस के लिए मेंटर के रूप में काम करते हैं। सचिन ने मुंबई के लिए 78 मैच खेले हैं और 13 अर्धशतक की मदद से 2334 रन बनाए हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर 100 रन है, जिसे उन्होंने साल 2011 में बनाया था।