रविवार को दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 142 रनों से हराकर 5 मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। इससे पहले वनडे में भी साउथ अफ्रीका ने कंगारू टीम को 6 विकेट से मात दी थी।
2 of 9
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : getty
पहले वनडे में क्विंटन डि कॉक के शतक ने रिकॉर्ड की झड़ी लगा दी, तो वहीं दूसरे वनडे में कप्तान फाफ डु प्लेसी ने शतक जमाकर कई रिकॉर्ड बनाए। डु प्लेसी के शतक की बदौलत साउथ अफ्रीका ने 361 रन बनाए। जवाब में ऑस्ट्रेलिया 219 पर ढेर गया।
3 of 9
क्विंटन डि कॉक
- फोटो : getty
डु प्लेसी के अलावा राइली रुसो और जेपी ड्यूमिनी ने अर्धशतक बनाए। हालांकि ऑस्ट्रेलिया डेविड वॉर्नर और ट्रेविस हेड के अर्धशतक के बावजूद ज्यादा कुछ नहीं कर सका। इस मैच में बने कई बड़े रिकॉर्ड।
4 of 9
फाफ डु प्लेसी
- फोटो : getty
साउथ अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसी एक ही मैदान पर क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने वॉडरर्स मैदान पर टी-20, वनडे और टेस्ट में शतक बनाया है।
इस शतक के साथ ही डु प्लेसी दुनिया के दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक बनाया है। इससे पहले सिर्फ तिलकरत्ने दिलशान ने यह कारनामा किया था।