{"_id":"5b78015b42c79246700224cf","slug":"engvind-rishabh-pant-is-youngest-test-debutant-wicket-keepers-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टेस्ट में डेब्यू करते ही ऋषभ पंत इन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल, ऐसा करने वाले बने 5वें क्रिकेटर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टेस्ट में डेब्यू करते ही ऋषभ पंत इन बल्लेबाजों की लिस्ट में शामिल, ऐसा करने वाले बने 5वें क्रिकेटर
Sat, 18 Aug 2018 10:51 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 10:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋषभ पंत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रीज स्टेडियम में खेल रहा है। यह मुकाबला टीम इंडिया के लिए 'करो या मरो' का है। मैजूदा सीरीज में टीम इंडिया को पहले ही दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने युवा बल्लेबाज ऋषभ पंत को मौका दिया। डेब्यू करते ही पंत इन भारतीय बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
2 of 5
टीम इंडिया
तीसरे टेस्ट में भारत ने अपने प्लेइंग इलेवन में तीन बदलाव किए हैं। टीम इंडिया ने कुलदीप यादव और मुरली विजय की जगह जसप्रीत बुमराह, शिखर धवन को शामिल किया गया है। वहीं, खराब फॉर्म से जूझ रहे विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक की जगह युवा ऋषभ पंत को डेब्यू करने का मौका दिया है। डेब्यू करते ही पंत ने अपने नाम यह उपलब्धि हासिल कर ली।
3 of 5
rishabh pant
- फोटो : file photo
बता दें कि ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे कम उम्र के पांचवे भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 20 साल 318 दिन में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया। पहले स्थान पर पार्थिव पटेल का नाम है। उन्होंने 17 साल 152 दिन में डेब्यू किया था। इसके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर दिनेश कार्तिक (19 साल 155 दिन), बुधि कुनदेरन (20 साल, 91 दिन), अजय रात्रा (20 साल, 127 दिन) ने डेब्यू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट गंवाने के बाद टीम इंडिया को काफी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। मेजबान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को पहले टेस्ट में 31 तो दूसरे मुकाबले में पारी और 159 रन से मात दी थी। टीम इंडिया की तरफ से कोई भी खिलाड़ी उम्मीद के मुताबिक अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे।
विज्ञापन
5 of 5
dhawan rahul
बता दें कि टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने खबर लिखे जाने तक 18 ओवर में बिना किसी विकेट के नुकसान पर 60 रन बनाए लिए हैं। फिलहाल, शिखर धवन 35* और केएल राहुल 23* रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।