{"_id":"5b78083242c792463c04f648","slug":"cpl-2018-darren-bravo-hits-kieron-pollard-for-four-consecutive-sixes-in-an-over","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ब्रावो की तूफानी पारी में ढही वॉर्नर की टीम, पोलार्ड के ओवर में जड़े लगातार चार छक्के","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ब्रावो की तूफानी पारी में ढही वॉर्नर की टीम, पोलार्ड के ओवर में जड़े लगातार चार छक्के
Sat, 18 Aug 2018 05:21 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 18 Aug 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डैरेन ब्रावो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डैरेन ब्रावो ने शुक्रवार को कैरीबियाई प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2018 के 9वें मैच में तूफानी पारी खेलकर ट्रिनबागो नाइटराइडर्स को सेंट लूसिया स्टार्स पर पांच विकेट की जीत दिलाई। ब्रावो ने सिर्फ 36 गेंदों में 94 रन की धुआंधार पारी खेली और टीम को एक गेंद शेष रहते जीत दिलाई। नाइटराइडर्स ने एक गेंद शेष रहते 212 रन के विशाल लक्ष्य को हासिल किया।
2 of 5
डैरेन ब्रावो
- फोटो : cpl 2018 twitter
ब्रावो ने अपनी चमकीली पारी के दौरान 6 चौके और 10 छक्के जमाए। ब्रावो की पारी का सबसे आकर्षक पल तब आया जब सेंट लूसिया स्टार के कप्तान पोलार्ड गेंदबाजी करने आए। उन्होंने पोलार्ड के ओवर में 32 रन बंटोरे। मजेदार बात यह रही कि ब्रावो ने पोलार्ड के ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार छक्के जड़े। पांचवीं गेंद पर उन्होंने दो रन लिए और फिर अंतिम गेंद पर एक और छक्का जमा दिया।
3 of 5
डेविड वॉर्नर
बता दें कि सेंट लूसिया स्टार्स को पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला और उन्होंने सीपीएल में डेब्यू करने वाले डेविड वॉर्नर (72), रहकीम कॉर्नवॉल (53) और किरोन पोलार्ड (65*) की उम्दा पारियों की बदौलत 20 ओवर में दो विकेट खोकर 212 रन बनाए। ट्रिनबागो नाइटराइडर्स की तरफ से शेनन गेब्रियल और और जेवोन सियरलेस को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ब्रेंडन मैकुलम
जवाब में बाएं हाथ के बल्लेबाज डैरेन ब्रावो ने बेहतरीन पारी खेली और 36 गेंदों में 6 चौकों और 10 छक्कों की मदद से 94* रन की पारी खेली। इसके अलावा ब्रेंडन मैकुलम ने 42 गेंदों में 68 रन की पारी खेली। रहीम कॉर्नवॉल और मिचेल मैक्लेनाघन ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
5 of 5
किरोन पोलार्ड
- फोटो : cplt20.com
इस मैच में कुल 34 छक्के लगे जो एक रिकॉर्ड है। यह किसी टी20 मैच में लगने वाले सबसे ज्यादा छक्के रहे। इसके अलावा कप्तान किरोन पोलार्ड ने भी अपने टी20 करियर की सबसे तेज फिफ्टी जमाई। उन्होंने केवल 18 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।