फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs ENG: भारत ने 50 साल बाद ओवल में अंग्रेजों को किया चारों खाने चित, ये खिलाड़ी बने मैच के हीरो

Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 12:08 AM IST
विज्ञापन
England vs India: Heroes Of Team India Win Over England At oval By 157 Runs
ओवल में ऐतिहासिक जीत का जश्न - फोटो : social media

भारत ने सोमवार को 50 साल बाद ओवल के मैदान पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। टीम इंडिया ने मेजबान इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बनाई। इससे पहले ओवल के मैदान पर भारत ने 1971 में जीत दर्ज की थी। दरअसल, चौथे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड के सामने 368 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम महज 210 रन पर ढेर हो गई। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने अंग्रेजों को चारों खाने चित कर दिया। ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं इस जीत के कौन से खिलाड़ी रहे हीरोः

England vs India: Heroes Of Team India Win Over England At oval By 157 Runs
रोहित शर्मा - फोटो : social media

रोहित शर्मा
पहली पारी में महज 11 रन पर आउट होने वाले रोहित शर्मा ने दूसरी पारी में 127 रन की बेहतरीन पारी खेली। उन्होंने विदेशी सरजमीं पर पहला शतक जड़ा। रोहित और राहुल के बीच पहले विकेट के लिए 83 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद रोहित ने पुजारा (61) के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 153 रनों की साझेदारी की।  

 

England vs India: Heroes Of Team India Win Over England At oval By 157 Runs
शार्दुल ठाकुर - फोटो : social media

शार्दुल ठाकुर
भारत की इस ऐतिहासिक जीत में शआर्दुल ने अहम भूमिका निभाई। भारत के इस गेंदबाज ने बल्लेबाजी से हारी हुई बाजी पलट दी। शार्दुल ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल का प्रदर्शन किया। पहली पारी में शार्दुल ने आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 57 रन बनाए और सबसे तेज पचासा भी जड़ा। इसके अलावा गेंदबाजी में भी एक विकेट लिया। वहीं, दूसरी पारी में शार्दुल ने बल्ले से 60 रन बनाए जबकि गेंदबाजी में दो महत्वपूर्ण विकेट झटके, जिनमें जो रूट (36) और रोरी बर्न्स (50) का विकेट शामिल हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
England vs India: Heroes Of Team India Win Over England At oval By 157 Runs
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

जसप्रीत बुमराह
पहली पारी में बुमराह ने दो विकेट चटकाए। इसी के साथ उन्होंने अपने टेस्ट करियर में सबसे तेज 100 विकेट (मैचों के आधार पर) पूरे किए। वहीं, दूसरी पारी में बुमराह ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए धड़ाधड़ दो विकेट चटकाए। उन्होंने ओली पोप (2) के बाद जॉनी बेयरस्टो (0) को पवेलियन भेजा। यहीं से मैच का रुख पलट गया।  

विज्ञापन
England vs India: Heroes Of Team India Win Over England At oval By 157 Runs
उमेश यादव - फोटो : ट्विटर

उमेश यादव
इस तेज गेंदबाज ने दोनों पारियों में कुल मिलाकर छह विकेट चटकाए। वहीं, बल्लेबाजी में उमेश (10) ने पहली पारी पारी में शार्दुल के साथ मिलकर 63 रनों की साझेदारी की। वहीं, दूसरी पारी में उमेश ने बल्ले से 25 रन बनाए।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed