भारत ने चौथे टेस्ट के आखिरी दिन इंग्लैंड को 157 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। टीम इंडिया की दूसरी पारी 466 रन पर ऑलआउट हुई और इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य मिला। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 210 रन पर ही सिमट गई। भारतीय गेंदबाजों को इंग्लैंड की सलामी जोड़ी को तोड़ने में तोड़ा वक्त जरूर लगा लेकिन इसके बाद धड़ाधड़ विकेट गिरने लगे। 100 रन के स्कोर पर पहला, 120 पर दूसरा और 141 रन पर तीसरा। इसके बाद 147 रन के स्कोर पर इंग्लैंड का छठा विकेट गिरा। मतलब छह रन के भीतर इंग्लैंड ने अपने चार विकेट गंवा दिए। यहीं से मैच का रुख पूरा बदल गया। इस तरह विकेट गिरने के बाद तस्वीरों में देखें भारतीय खिलाड़ियों का जश्न...
तस्वीरों में चौथा टेस्ट: छह रन के भीतर भारत ने इंग्लैंड को दिए चार झटके, बोल्ड होकर हताश हो गए रूट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Mon, 06 Sep 2021 09:39 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन