अभी यह तय नहीं है कि टीम इंडिया बुधवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रहे पहले टेस्ट में चाइनामैन कुलदीप यादव को मौका देगगी या नहीं, लेकिन मेजबान टीम ने घातक गेंदबाज का तोड़ खोज लिया है। पहले टेस्ट से दो दिन पूर्व इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने नॉटिंघम में जन्में चाइनामैन अखिल पटेल को बुलाकर अभ्यास किया ताकि कुलदीप यादव के खतरे से निपट सकें।
2 of 5
जो रूट
- फोटो : theaustralian.com
बता दें कि अखिल इंग्लैंड के बाएं हाथ के स्पिनर समित पटेल के छोटे भाई हैं। समित ने इंग्लैंड के लिए अब तक 6 टेस्ट और 36 वन-डे खेले हैं। अखिल ने कहा, इंग्लैंड टीम प्रबंधन ने मुझे कुछ दिन पहले नेट्स पर गेंदबाजी करने के लिए बुलाया और मुझे इसकी बहुत खुशी है। यह सही है कि मुझे गेंदबाजी के लिए इसलिए बुलाया गया ताकि हमारे बल्लेबाज कुलदीप यादव का सामना डटकर कर सकें।
बता दें कि अखिल ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी कोच मार्क रामप्रकाश के साथ करीब ढाई घंटे तक गेंदबाजी की। रामप्रकाश ने उन्हें वह क्षेत्र बताए जहां गेंदबाजी करना जरूरी था। इंग्लैंड के निचले क्रम को अखिल का सामना करने में काफी परेशानी हुई जबकि कप्तान जो रूट अच्छे से उनका सामना करते दिखे। अखिल ने कहा, जी हां, रूट को मेरी गेंदबाजी समझने में कोई दिक्कत नहीं होती दिखी और उन्होंने इसका अच्छे से सामना किया।
बता दें कि रूट ने टीम इंडिया के खिलाफ अंतिम दो वन-डे में कुलदीप यादव का सामना करते हुए शतक जमाए और इंग्लैंड ने यह दोनों मैच जीते। इस दौरान देखने में आया कि चाइनामैन कुलदीप का सामना करने में रूट को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।
ऐसा प्रतीत हुआ कि रूट ने अन्य इंग्लिश बल्लेबाजों को भी ज्ञान दिया कि वह कैसे कुलदीप यादव की गेंदों का सामना करें। बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट बुधवार से बर्मिंघम में खेला जाएगा।