इंडियन टी-20 लीग के बाद अब वर्ल्ड कप में भी खिलाड़ियों के चोटिल होने का सिलसिला शुरू हो गया। खिलाड़ियों की चोट और फिटनेस को लेकर सभी टीमें परेशान भी हैं और सतर्क भी।
वर्ल्ड कप को शुरू होने में अब कुछ ही हफ्ते बचे हैं, ऐसे में खिलाड़ियों की चोट से टीमें परेशान होने लगी हैं।
2 of 6
सैम बिलिंग्स
- फोटो : file
ताजा मामला इंग्लैंड की टीम का है, जिसके खिलाड़ी सैम बिलिंग्स एक मैच के दौरान चोटिल हो गए। इसके बाद उन्हें बीच मैदान ऑक्सीजन पाइप लगाई गई और मैदान से बाहर ले जाया गया।
इंडियन टी-20 लीग से वापस लौटकर बिलिंग्स ने घरेलू मैच में भाग लिया। केंट की तरफ से ग्लेमोर्गन के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान उन्होंने पहले ओवर में डाईव लगाकर गेंद रोकने की कोशिश की और इसी दौरान उनके बाएं कंधे में चोट आ गयी। इसके बाद उन्हें बर्फ और ऑक्सीजन की मदद से मैदान के बाहर ले जाया गया।
केंट के कप्तान बिलिंग्स ने इंडियन टी-20 लीग के 12वें सीजन में सिर्फ एक मैच खेला। धोनी की गैरमौजूदगी में बिलिंग्स ने चेन्नई की तरफ से हैदराबाद के खिलाफ एक मैच खेला जिसमें वो शून्य पर आउट हो गए थे।
इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज बिलिंग्स को आयरलैंड के खिलाफ वन-डे और पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच के लिए टीम में शामिल किया गया था।