क्रिकेट वर्ल्ड कप को शुरू होने में कुछ ही हफ्तों का समय बाकी है। 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए सभी टीमों ने अपने 15 खिलाड़ियों की घोषणा कर दी है।
World Cup से पहले इंग्लैंड के लिए बुरी खबर, टीम के सलामी बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पर लगा बैन
एक तरफ जहां उसके दिग्गज खिलाड़ी चोटिल हो रहे हैं वहीं अब उसके एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी पर बैन लगा दिया गया है।
इंग्लैंड के बल्लेबाज एलेक्स हेल्स पर प्रतिबंधित दवाइयों के सेवन मामले में टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद 21 दिनों का बैन लगा दिया गया है। द गार्जियन में छपी एक खबर के मुताबिक एलेक्स हेल्स को प्रतिबंधित ड्रग्स का सेवन करने का दोषी पाया गया है जिसके बाद उन्हें ये सजा सुनाई गई है।
No sympathy what’s so ever for Alex Hales ... 2nd time he has failed a recreational drugs Test !!!!!!!!!!! Should not be anywhere near the WC squad imo ...
इस मामले में इंग्लैंड के दिग्गज माइकल वॉन ने भी ट्वीट कर नाराजगी जताई है।
हालांकि अभी वर्ल्ड कप के शुरू होने में काफी समय है और उम्मीद है कि हेल्स का बैन तब तक समाप्त हो जाएगा और वो टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
हेल्स ने अब तक इंग्लैंड के लिए 70 एकदिवसीय मैच खेले हैं जिसमें इन्होने 37.79 की औसत से 2419 रन बनाए हैं।