मौजूदा IPL में दूसरे स्थान पर काबिज दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने शुक्रवार को कहा कि ऋषभ पंत जैसे युवा खिलाड़ियों पर भरोसा करने का उनकी टीम को फायदा मिला है।
2 of 4
ऋषभ पंत
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया के इस महान खिलाड़ी ने कहा, 'हमसे सवाल पूछे गए कि कुछ मैचों में कुछ खिलाड़ियों को बाहर क्यों नहीं किया लेकिन मेरा मानना है कि जब आपकी टीम में प्रतिभाशाली खिलाड़ी हों तो उन पर भरोसा रखना चाहिए। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो मैच का पासा पलट सकते हैं। इस तरह के टूर्नामेंट में एक अच्छी पारी की जरूरत होती है।'
3 of 4
गांगुली और पोंटिंग
- फोटो : PTI
उन्होंने कहा, 'ऋषभ जैसे खिलाड़ियों ने विश्व कप को लेकर कुछ सोचा होगा लेकिन मुंबई के खिलाफ पहले मैच में नाबाद 78 रन बनाकर उन्होंने हमें जीत दिलाई। मुझे खुशी है कि राजस्थान के खिलाफ उन्होंने फिर फॉर्म हासिल की। उनके जैसे खिलाड़ी से इस तरह के प्रदर्शन की अपेक्षा रहती है कि वह सत्र में तीन या चार मैच जिता दें। उन्होंने हमें दो मैच जिताए हैं और फॉर्म में रहने पर आगे भी जिताएंगे।'
4 of 4
दिल्ली बनाम कोलकाता
- फोटो : pti
दिल्ली के अब 11 मैचों में 14 अंक है, जिसमें 7 जीत और 4 हार शामिल हैं। पोंटिंग ने कहा कि उनकी टीम सही समय पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। सबसे अच्छी जीत के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि हैदराबाद पर हैदराबाद में मिली 39 रन से जीत खास थी क्योंकि हार की कगार पर पहुंचकर टीम जीती थी।