भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग कैंप के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे आगे है। इसके अलावा अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में इनपर चर्चा की गई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है।
भारतीय क्रिकेटर भी दुबई में अभ्यास बहाल कर सकते हैं। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस मसले पर बात की गई, लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल की संचालन परिषद लेगी। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीएल आईपीएल दुबई में ही होने की संभावना अधिक है, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते भारत असुरक्षित होता जा रहा है।
3 of 6
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस कैंप धर्मशाला या मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में भी हो सकता है, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते रहने की दशा में दुबई ही सबसे सुरिक्षित है। आईपीएल के आयोजन को लेकर अटकलबाजियों के बीच दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने कहा कि वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं।
4 of 6
यूएई क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
आईपीएल का आयोजन सितंबर-अक्तूबर में किया जा सकता है क्योंकि 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हनीफ ने ‘गल्फ न्यूज’ से बात करते हुए कहा कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी इस टी-20 लीग के संभावित स्थल के तौर पर तैयार है। स्पोर्ट्स सिटी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसी अकादमी शामिल हैं।
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारत में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार पहुंच चुके हैं और 25 हजार से ज्यादा लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, यूएई में कोरोना वायरस के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 300 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।