{"_id":"5f125b021a1d3f6bd208f367","slug":"dubai-dharamshala-ahmedabad-options-for-team-india-training-camp-uae-favourites-for","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"UAE में IPL आयोजित करने की तैयारी में BCCI, देश के इन दो शहरों में प्रैक्टिस शुरू कर सकती है टीम इंडिया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
UAE में IPL आयोजित करने की तैयारी में BCCI, देश के इन दो शहरों में प्रैक्टिस शुरू कर सकती है टीम इंडिया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 18 Jul 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
आईपीएल 2020 पर संकट के बादल बरकरार है
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम के ट्रेनिंग कैंप के आयोजन की दौड़ में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सबसे आगे है। इसके अलावा अहमदाबाद और धर्मशाला भी विकल्प के रूप में मौजूद हैं। शुक्रवार को हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद (एपेक्स काउंसिल) की बैठक में इनपर चर्चा की गई। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के बढते मामलों को देखते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) दुबई में सितंबर के आखिर से नवंबर तक हो सकता है।
2 of 6
BCCI
भारतीय क्रिकेटर भी दुबई में अभ्यास बहाल कर सकते हैं। बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की ऑनलाइन बैठक में इस मसले पर बात की गई, लेकिन अंतिम फैसला आईपीएल की संचालन परिषद लेगी। बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा कि आईपीएल आईपीएल दुबई में ही होने की संभावना अधिक है, क्योंकि कोरोना महामारी के चलते भारत असुरक्षित होता जा रहा है।
3 of 6
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम
- फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस कैंप धर्मशाला या मोटेरा स्टेडियम, अहमदाबाद में भी हो सकता है, लेकिन कोरोना के मामले बढ़ते रहने की दशा में दुबई ही सबसे सुरिक्षित है। आईपीएल के आयोजन को लेकर अटकलबाजियों के बीच दुबई सिटी के क्रिकेट एवं प्रतियोगिता प्रमुख सलमान हनीफ ने कहा कि वे इस तरह के बड़े टूर्नामेंट के आयोजन के लिए अपनी सुविधाओं को तैयार रख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
यूएई क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
आईपीएल का आयोजन सितंबर-अक्तूबर में किया जा सकता है क्योंकि 18 अक्तूबर से 15 नवंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हनीफ ने ‘गल्फ न्यूज’ से बात करते हुए कहा कि दुबई स्पोर्ट्स सिटी इस टी-20 लीग के संभावित स्थल के तौर पर तैयार है। स्पोर्ट्स सिटी में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम और आईसीसी अकादमी शामिल हैं।
विज्ञापन
5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
भारत में कोविड-19 के मामले 10 लाख के पार पहुंच चुके हैं और 25 हजार से ज्यादा लोग इस घातक वायरस के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। वहीं, यूएई में कोरोना वायरस के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से 300 से अधिक लोगों ने जान गंवाई है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।