कश्मीर से 370 हटाए जाते ही बौखलाए अफरीदी, गंभीर बोले- 'चिंता मत करो बेटा'
गंभीर ने ट्वीट कर कहा कि अफरीदी एक बार फिर हाजिर हैं, बिना किसी वजह के अकारण आक्रामकता के साथ। यह मानवता के खिलाफ अपराध है। इन्होंने काफी कुछ कहा, लेकिन यह बताना भूल गए कि यह सब पीओके में हो रहा है। चिंता मत करो, इसे भी हम सुलझाएंगे बेटा।
@SAfridiOfficial is spot on guys. There is “unprovoked aggression”, there r “crimes against humanity”. He shud be lauded 👏for bringing this up. Only thing is he forgot to mention that all this is happening in “Pakistan Occupied Kashmir”. Don’t worry, will sort it out son!!!
अफरीदी ने ट्वीट किया था कि, 'कश्मीरियों को संयुक्त राष्ट्र प्रस्ताव के तहत उनके अधिकार दिए जाने चाहिए। जैसे हम सभी के पास आजादी का अधिकार है, वैसे ही उन्हें भी मिले। यूएन का गठन आखिर क्यों हुआ? क्या वह सो रहा है। कश्मीर में मानवता के खिलाफ जो बिना उकसावे के अपराध और दखलअंदाजी की जा रही है उसे देखना जरूरी है। अमेरिका के राष्ट्रपति को मध्यस्थता करना चाहिए।'
Kashmiris must be given their due rights as per #UN resolution. The rights of Freedom like all of us. Why was @UN created & why is it sleeping? The unprovoked aggression & crimes being committed in Kashmir against #Humanity must be noted. The @POTUS must play his role to mediate