फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हो गया खुलासा! इस वजह से आखिरी ओवर में दिनेश कार्तिक ने नहीं लिया था सिंगल

Wed, 13 Feb 2019 07:23 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Wed, 13 Feb 2019 07:23 PM IST
विज्ञापन
Dinesh Karthik reveals reason on reject a single in final t20 against new zealand
krunal pandya dinesh karthik

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ निर्णायक तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में क्रुणाल पंड्या को एक रन लेने से इनकार करने के बाद उन्हें विश्वास था कि वह छक्का मार सकते हैं।

Dinesh Karthik reveals reason on reject a single in final t20 against new zealand
दिनेश कार्तिक

हैमिल्टन में रविवार को हुए तीसरे और अंतिम टी20 में चीजें भारतीय टीम की योजना के अनुसार नहीं हुई और कार्तिक को इसे स्वीकार करने में कोई परेशानी नहीं है। भारत को अंतिम ओवर में 16 रन की दरकार थी। कार्तिक ने तीसरी गेंद पर बड़े शाट खेलने में सक्षम क्रुणाल को एक रन लेने से इनकार कर दिया जिसके बाद यह बहस शुरू हुई कि उन्होंने सही फैसला किया या नहीं।

Dinesh Karthik reveals reason on reject a single in final t20 against new zealand
dinesh karthik

कार्तिक ने बुधवार को पीटीआई से कहा, 'मुझे लगता है कि उस स्थिति (145 रन पर छह विकेट) के बाद मैंने और क्रुणाल ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। हम मैच को ऐसी स्थिति में लाने में सफल रहे जहां गेंदबाज दबाव में थे। हमें काम खत्म करने का यकीन था। और उस समय (एक रन लेने से इनकार करने के बाद) मुझे विश्वास था कि मैं छक्का मार सकता हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dinesh Karthik reveals reason on reject a single in final t20 against new zealand
दिनेश कार्तिक

पिछले कुछ वर्षों में हालांकि कार्तिक छोटे प्रारूप में भारत के लिए सबसे प्रभावी फिनिशर में से एक के रूप में उभरे हैं। कार्तिक हैमिल्टन में चूक गए लेकिन वह और क्रुणाल ही मैच को अंतिम ओवर तक लेकर गए जबकि टीम इंडिया 16वें ओवर में 145 रन तक छह विकेट गंवा चुकी थी और उसे जीत के लिए 28 ओवर में 68 रन की जरूरत थी।

विज्ञापन
Dinesh Karthik reveals reason on reject a single in final t20 against new zealand
दिनेश कार्तिक

उन्होंने कहा, 'मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में कई बार आपको दबाव में बड़े शॉट खेलने की अपनी क्षमता पर विश्वास करना होता है। उस समय अपने जोड़ीदार पर भरोसा करना भी महत्वपूर्ण है। उस मौके पर मैं उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा लेकिन क्रिकेट के खेल में ऐसी चीजें होती हैं। '

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed