{"_id":"5aaf47ed4f1c1bb6758b621a","slug":"dinesh-karthik-disappointed-with-captain-rohit-sharma-at-nidahas-trophy-final","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैच में कप्तान रोहित से नाराज थे दिनेश कार्तिक, बांग्लादेश पर निकाल दिया पूरा गुस्सा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मैच में कप्तान रोहित से नाराज थे दिनेश कार्तिक, बांग्लादेश पर निकाल दिया पूरा गुस्सा
Tue, 20 Mar 2018 09:12 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
dinesh karthik
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निदाहास टी20 ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को चार विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम इंडिया से हारे अब तक के सभी फाइनल मुकाबलों में बांग्लादेश के लिए यह हार सबसे बड़ी है।
2 of 5
दिनेश कार्तिक
फाइनल मुकाबले में जीत के इतना करीब होते हुए भी बांग्लादेश चैंपियन बनने से चूक गई। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर विपक्षी टीम के बुलंद इरादों को रौंदकर रख दिया। वहीं इस मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने एक बड़ा खुलासा किया है।
3 of 5
दिनेश कार्तिक
रोहित का कहना है कि मैच के दौरान दिनेश कार्तिक काफी नाराज थे। दरअसल छठे नंबर पर उनकी जगह विजय शंकर को बल्लेबाजी के लिए मैदान पर भेजा गया था। कप्तान के इस फैसले से दिनेश कार्तिक काफी निराश थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit sharma and dinesh karthik
हालांकि बाद में कप्तान रोहित ने दिनेश को सफाई देते हुए अपनी पूरी प्लानिंग के बारे में समझाया। रोहित ने दिनेश से कहा, 'मैं चाहता हूं कि आप हमारे लिए आखिरी तक बल्लेबाजी करें और मैच फिनिश करें और यह काम सिर्फ आप ही कर सकते हैं। आखिरी तीन या चार ओवर में टीम को आपकी जरूरत होगी। इसलिए आपका विकेट टीम के लिए काफी मायने रखता है।
विज्ञापन
5 of 5
दिनेश कार्तिक
कप्तान रोहित का यह फैसला एकदम सही साबित हुआ। मुस्ताफिजुर रहमान की गेंद पर विजय शंकर के लगातार चार बार बीट होने के बाद टीम इंडिया पर दबाव बढ़ गया। आखिरी दो ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 34 रनों की दरकार थी। 19वें ओवर में कार्तिक ने 22 रन जड़ डाले। इसके बाद आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर कार्तिक ने श्रीलंका की सरजमीं पर टीम इंडिया को चैंपियन बनाया।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।