कई लोगों के मानना है कि टीम इंडिया में युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी के बीत अब वो बात नहीं रही, जो पहले देखने को मिलती थी। एक दौर में युवी और धोनी की टीम की जीत की गांरटी माना जाता था, मगर फिर दोनों के बीच दूरियों की खबर आने लगी।
प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’
2 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
मगर इंग्लैंड के खिलाफ अभ्यास मैच में धोनी की कप्तानी में युवराज आखिरी बार मैदान में उतरने का मौका मिला। हालांकि दोनों की अर्धशतकीय पारियों के बावजूद इंडिया-ए हार गई 3 विकेट से हार गई, मगर धोनी और युवी की दिलकश बल्लेबाजी ने फैंस का खूब मनोरंजन किया।
प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’
3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
हार के साथ कप्तानी का अंत करने बावजूद, धोनी ने अपना कूल अंदाज अपना रखा और युवराज सिंह के साथ सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी किया। युवराज और धोनी के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी।
प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’
4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
इस वीडियो में युवराज धोनी से सवाल कर रहे हैं और धोनी अपने अंदाज में इन सवालों के जवाब दे रहे हैं। युवी ने धोनी से बतौर कप्तान उनके सफर के बारे में पूछा, जिसपर धोनी ने कहा कि उन्हें टीम की कप्तानी करने में बहुत मजा आया। युवी जैसे खिलाड़ियों के चलते काम आसान हो जाता है और उन्होंने अपने 10 की कप्तानी की भरपूर लुत्फ उठाया।
प्रैक्टिस मैच में हार के बाद धोनी ने युवराज को क्यों कहा ‘थैंक्यू’
5 of 7
महेंद्र सिंह धोनी और युवराज सिंह
युवी ने धोनी की तारीफ करते हुए कहा कि धोनी सबसे बेहतरीन कप्तानों में शामिल हैं। उन्हें धोनी की कप्तानी में खेलने में बहुत मजा आया। धोनी ने युवराज का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि युवी के चलते ही उन्हें टी-20 में एक ओवर में 6 छक्के देखने को मिले।