{"_id":"589363a44f1c1b953fe8035a","slug":"dhoni-will-quit-international-cricket-after-champions-trophy","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या चैंपिंयस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे धोनी?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्या चैंपिंयस ट्रॉफी के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहेंगे धोनी?
Thu, 02 Feb 2017 10:21 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 02 Feb 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-ट्वेंटी में इंडियन टीम के बेहतरीन प्रदर्शन कर इंग्लैंड को दोनों सीरीज में हरा दिया। यह पहला मौका था जब महेंद्र सिंह धोनी के वनडे और टी-ट्वेंटी के कप्तनी छोड़ने के बाद विराट कोहली ने टीम की अगुवाई की। इंग्लैंड को वनडे और टी-ट्वेंटी सीरीज में हराने के बाद टीम इंडिया ने धोनी को भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। यह समारोह भारतीय टीम द्वारा इंग्लैंड को 2-1 से टी-ट्वेंटी सीरीज जीतने के बाद मनाया।
धोनी को फोटो फ्रेम गिफ्ट किया
2 of 4
टीम के सभी खिलाड़ियों और स्टाफ सदस्यों ने धोनी को भारतीय क्रिकेट को नई उंचाईयों पर पहुंचाने के लिए एक विशेष सम्मान दिया। टीम ने मिलकर धोनी को अबतक के उनके करियर में मिली उपलब्धियों को एक फोटो फ्रेम गिफ्ट किया है। इस फोटो फ्रेम में धोनी की चार सबसे बड़ी उपलब्धियों को दर्शाया गया है जिनमें टी20 विश्व कप, वनडे विश्व कप, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और टेस्ट में नंबर एक टीम बनना शामिल है।
कुंबले ने धोनी को सच्चा और साहसी कप्तान बताया
3 of 4
अनिल कुंबले और विराट कोहली
- फोटो : PTI
धोनी को सम्मान देने के लिए हेड कोच अनिल कुंबले, कप्तान विराट कोहली और अन्य टीम सदस्यों ने एक कमरे में भारत के सबसे सफलतम कप्तान धोनी के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। कुंबले ने धोनी को सच्चा और साहसी कप्तान बताया और क्रिकेट में उनके योगदान के लिए उनका आभार जताया, साथ ही खिलाड़ियों ने धोनी के सम्मान में थैंक्यू नोट भी पढ़ा। साथ ही, भारतीय किक्रेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने अपने आधिरकारिक ट्वीटर अकाउंट पर धोनी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए कहा कि 'एक प्रेरणास्रोत और उत्तम कप्तान का शुक्रिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
चैम्पियंस ट्रॉफी में आखिरी बार नीली जर्सी में दिख सकते हैं धोनी
4 of 4
कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी जून 2017 में होने वाली चैम्पियंस ट्रॉफी में आखिरी बार नीली जर्सी में दिखे। बता दें कि अपने चीर-परिचित अंदाज में धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे और टी-ट्वेंटी सीरीज से पहले ही कप्तानी से सन्यास ले लिया था।
जिसके बाद टीम की कमान विराट कोहली को सौंपी गई। विराट की अगुवाई में टीम इंडिया नें पहले तो वनडे सीरीज जीती और फिर टी-ट्वेंटी सीरीज को भी अपने नाम किया। विराट धोनी को कप्तानी में अपना मार्गदर्शक मानते हैं और इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान भी उनकी सलाह लेते हुए देखे गए हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।