फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2019: धोनी की गैरमौजूदगी पर रोहित का बड़ा बयान, बोले उनके रहते नहीं जीत पाते

Sat, 27 Apr 2019 02:58 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Sat, 27 Apr 2019 02:58 PM IST
विज्ञापन
Dhoni absence from match was helpful for Mumbai Indians said captain Rohit Sharma
रोहित शर्मा और एमएस धोनी

मुंबई इंडियन्स के कप्तान रोहित शर्मा का मानना है कि शुक्रवार को यहां चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के बीमारी के कारण मैदान पर नहीं उतरने से उनकी टीम को काफी फायदा हुआ। 



इस करिश्माई कप्तान की गैरमौजूदगी में मुंबई की टीम ने चेन्नई को 46 रन से हराकर प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को मजबूत किया।
 

Dhoni absence from match was helpful for Mumbai Indians said captain Rohit Sharma
rohit and dhoni - फोटो : SELF

रोहित ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘ एमएसडी (धोनी) के टीम में नहीं होने से हमें काफी फायदा मिला। उनकी मौजूदगी से चेन्नई की टीम को काफी फायदा होता है। धोनी की गैरमौजूदगी में उनके लिए लक्ष्य का पीछा करना मुश्किल है।’’ 

मैच में 67 रन की पारी खेलने वाले इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘मैं इस बात को लेकर आश्वस्त हूं कि चेन्नई सुपरकिंग्स को उनकी कमी काफी महसूस होगी। वह बीमार है और यह उनके नियंत्रण में नहीं है।’’ 

Dhoni absence from match was helpful for Mumbai Indians said captain Rohit Sharma
रोहित शर्मा - फोटो : file photo

रोहित के लिए आईपीएल की मौजूदा सत्र में यह पहली अर्धशतकीय पारी थी। उन्होंने कहा, ‘‘ यह एक संतोषजनक पारी थी। मैं 30, 40 रन बना रहा था लेकिन उसे अर्धशतक में नहीं बदल पा रहा था। मैं किसी भी समय अपने फार्म को लेकर ज्यादा चिंतित नहीं था क्योंकि गेंद को अच्छे से हिट कर रहा था। ’’ 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dhoni absence from match was helpful for Mumbai Indians said captain Rohit Sharma
सुरेश रैना

धोनी की गैरमौजूदगी में टीम की कमान संभाल रहे सुरेश रैना ने हार के लिए बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन को जिम्मेदार ठहराया। 

उन्होंने कहा, ‘‘ हमने अच्छी बल्लेबाजी नहीं की। हम हर 2-3 ओवर में विकेट गंवा रहे थे, ऐसे में हमारे बल्लेबाजों को ज्यादा जिम्मेदार लेने की जरूरत है। पूरे सत्र में हमारी गेंदबाजी अच्छी रही है। हमें लगा की 155 रन के लक्ष्य को हासिल की जा सकती है लेकिन हमने पावर प्ले और बीच के ओवरों में काफी विकेट गंवा दिये।’’ 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed