फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   DDCA to ban Amit Bhandari assaulter Anuj Dedha for life

पूर्व भारतीय क्रिकेटर अमित भंडारी पर हमला करने वाले डेढ़ा पर लगेगा आजीवन प्रतिबंध

Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 12 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
DDCA to ban Amit Bhandari assaulter Anuj Dedha for life
amit bhandari

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने अंडर-23 क्रिकेटर अनुज डेढ़ा पर आजीवन प्रतिबंध लगाने की पूरी तैयारी कर ली है, जिसने राज्य की अंडर-23 टीम में चयन नहीं होने पर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अमित भंडारी के साथ मारपीट की थी। 

विज्ञापन


सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष भंडारी पर डेढ़ा और उसके साथियों ने सोमवार को सेंट स्टीफन्स मैदान पर तब हमला किया जब वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की तैयारी कर रही दिल्ली की सीनियर टीम का अभ्यास मैच देख रहे थे। डेढ़ा और 15 अन्य ने भंडारी पर हाकी स्टिक, क्रिकेट बल्लों और लोहे की रॉड से हमला किया। इस पूर्व तेज गेंदबाज के माथे और शरीर के अन्य हिस्सों पर चोट आई हैं। 
विज्ञापन


उन्हें इसके बाद अस्पताल ले जाया गया और उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। इस बीच दिल्ली पुलिस ने डेढ़ा को गिरफ्तार कर लिया। वह अभी पुलिस हिरासत में है। डीडीसीए अध्यक्ष रजत शर्मा ने पीटीआई से कहा कि डेढ़ा की सजा तय करने के लिये बुधवार को बैठक होगी। उन्होंने कहा कि अभी के हिसाब से डेढ़ा पर आजीवन प्रतिबंध लगाना महज औपचारिकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

शर्मा ने मंगलवार को कहा, 'हमारी कल बैठक होगी लेकिन जैसे हमारे पूर्व कप्तान गौतम गंभीर ने सुझाव दिया है, मुझे लगता है कि हमारे पास अनुज डेढ़ा पर आजीवन प्रतिबंध लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। उसने जो कुछ किया उसके लिये वह कड़ी सजा का हकदार है।'

डीडीसीए अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने सभी आयु वर्गों के चयनकर्ताओं और कुछ पूर्व क्रिकेटरों को बैठक में बुलाया है। शर्मा ने कहा, 'हमें चयन मामलों पर चर्चा करने की जरूरत है लेकिन मैं सभी चयनकर्ताओं को आश्वस्त करना चाहता हूं कि उन्हें भयमुक्त होकर टीमों का चयन करना जारी रखना चाहिए। मैंने लेफ्टिनेंट गवर्नर अनिल बैजल से मुलाकात की और उनसे आग्रह किया वे पुलिस अधिकारियों को सभी कोण से जांच करने के लिये कहें। मैं जानना चाहता हूं कि क्या इस हमले के पीछे किसी तरह की साजिश थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed