फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यह धमाकेदार खिलाड़ी लगातार दूसरी बार बना साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

Tue, 24 Jan 2017 01:52 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 24 Jan 2017 01:52 AM IST
विज्ञापन
david warner wins allan border-medal for second year, stark become test player of the year
डेविड वार्नर
ऑस्ट्रेलिया के धमाकेदार सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर का मैदान और मैदान के बाहर जलवा कायम है। बांए हाथ के बल्लेबाज डेविड वार्नर ने लगातार दूसरे साल ऑस्ट्रेलिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर का पुरस्कार जीत लिया है। उन्होंने सोमवार को सिडनी में साल 2016 का एलन बॉर्डर पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 

यह धमाकेदार खिलाड़ी  लगातार दूसरी बार बना साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

david warner wins allan border-medal for second year, stark become test player of the year
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
इस पुरस्कार की दौड़ में कंगारू कप्तान स्टीव स्मिथ और तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क से कड़ी चुनौती मिली। वार्नर को सबसे अधिक 269 वोट हासिल हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे स्टीव स्मिथ को 248 और तीसरे स्थान पर रहे मिचेल स्टार्क को 197 वोट हासिल हुए। इस पुरस्कार के लिए खिलाड़ी, अंपायर और मीडिया क्षेत्र के लोग वोट करते हैं। 

यह धमाकेदार खिलाड़ी  लगातार दूसरी बार बना साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

david warner wins allan border-medal for second year, stark become test player of the year
रिकी पॉन्टिंग - फोटो : ESPN
वार्नर लगातार दो बार ऐलन बॉर्डर मेडल जीतकर रिकी पॉन्टिंग, शेन वाटसन और माइकल क्लार्क जैसे खिलाड़ियों की सूची में शामिल हो गए हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने भी लगातार दो बार साल के सर्वश्रेष्ठ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का पुरस्कार हासिल किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यह धमाकेदार खिलाड़ी लगातार दूसरी बार बना साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

david warner wins allan border-medal for second year, stark become test player of the year
डेविड वॉर्नर - फोटो : getty
इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया के उप-कप्तान वार्नर ने साल के सर्वश्रेष्ठ वनडे क्रिकेटर का पुरस्कार भी हासिल किया। इसके अलावा मिचेल स्टार्क को साल का सर्वश्रेष्ठ  टेस्ट खिलाड़ी भी घोषित किया गया। जबकि साल में तकरीबन 6 महीने चोट के कारण स्टार्क मैदान से दूर थे। वह ब्रेट ली के बाद सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। ली ने साल 2008 में यह पुरस्कार जीता था। स्टार्क ने इस साल 52 टेस्ट विकेट हासिल किए।

विज्ञापन

यह धमाकेदार खिलाड़ी  लगातार दूसरी बार बना साल का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर

david warner wins allan border-medal for second year, stark become test player of the year
शेन वॉटसन और मिचेल जॉनसन - फोटो : getty
शेन वाटसन को तीसरी बार साल के सर्वश्रेष्ठ टी-20 क्रिकेटर के पुरस्कार से नवाजा गया। इस साल वाटसन ने नौ मैचों में 150 से अधिक के औसत से 298 रन बनाए वहीं 9 विकेट भी हासिल किए। टी-20 में रन बनाने के मामले में ग्लैन मैक्सवेल ने वाटसन को पीछे छोड़ दिया था। लेकिन टी-20 विश्वकप के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले वाटसन को उनकी धारदार गेंदबाजी ने पुरस्कार दिलवा दिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed