बॉल टेंपरिंग में दोषी पाए गए ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी डेविड वॉर्नर जल्द ही एक बार फिर मैदान पर वापसी करने जा रहे हैं। खबर है कि डेविड वॉर्नर जल्द ही कैरीबियन प्रीमियर लीग की सेंट लुसिया स्टार्स की टीम का हिस्सा बनने जा रहे हैं। फैंस को उम्मीद है कि लंबे समय के बाद मैदान पर वापसी करने वाले डेविड वॉर्नर अपनी करिश्माई बल्लेबाजी से एक बार फिर सबका दिल जीतेंगे।
बता दें कि किरोन पोलार्ड के नेतृत्व वाली सेंट लुसिया स्टार्स में डेविड वॉर्नर को डार्सी शॉर्ट की जगह रखा गया। यह टूर्नामेंट 8 अगस्त से 16 सितंबर तक खेला जाएगा। गौरतलब है कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ और पूर्व उप-कप्तान डेविड वॉर्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया गया है। इसके अलावा कैमरन बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का प्रतिबंध लगा है।
3 of 5
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर
द. अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में यह मामला तब सामने आया जब मैदान पर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन बेनक्रॉफ्ट अचानक कैमरे की रडार में आ गए। इस दौरान वह एक पीले टेप से गेंद को रगड़ रहे थे। खुद को बचाने के लिए बेनक्रॉफ्ट ने बाद में वो टेप जेब से निकालकर ट्राउजर में छिपा लिया था।
4 of 5
स्मिथ और वॉर्नर
- फोटो : file
इसके बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कंगारू टीम के कप्तान स्टीव स्मिथ ने अपनी गलती को स्वीकार करते हुए बताया था कि बॉल टेंपरिंग के इस मामले में टीम के सभी सदस्यों को पता था। कप्तान स्मिथ का यह बयान सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में कंगारू टीम की बड़ी आलोचना हुई।
इसके बाद क्रिकेट एसोसिएशन और ऑस्ट्रेलियाई सरकार ने तीनों ही खिलाड़ियो ंपर सख्ता कार्रवाई करने के आदेश दे दिए थे। इतना ही नहीं इन खिलाड़ियों की भूमिका पर सवाल उठने के बाद आईपीएल में इन्हें बड़ा झटका लगा था। वॉर्नर और स्मिथ इस साल आईपीएल में अपनी टीम का हिस्सा नहीं बन पाए थे।