फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महिला क्रिकेटर की फोटो पर कमेंट कर ट्रोल हुए चहल, डेनियल वेट ने लिए मजे

Sat, 08 Feb 2020 11:50 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 08 Feb 2020 11:50 AM IST
विज्ञापन
Danielle Wyatt Takes A Funny Dig At Yuzvendra Chahal Comment On Her Photo
Yuzvendra Chahal Danielle Wyatt - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल एक बार फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। इस बार उनका मजाक उनपर ही भारी पड़ा है। इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट ने इस बार चहल के मजे ले लिए हैं। चहल ने वेट की एक तस्वीर पर कमेंट किया था। जिसका जवाब उन्होंने बड़े ही मजेदार अंदाज में दिया है।

Danielle Wyatt Takes A Funny Dig At Yuzvendra Chahal Comment On Her Photo
युजवेंद्र चहल - फोटो : social Media

इंग्लैंड की विस्फोटक बल्लेबाज डेनियल ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह नेट में अभ्यास के दौरान बड़े शॉट लगाती दिख रही हैं। उन्होंने फोटो के कैप्शन में लिखा कि मेलबर्न वापस आकर अच्छा लगा। इस तस्वीर पर चहल ने भी कॉमेंट कर लिखा 666666 और साथ में हंसी वाली इमोजी भी डाली। चहल वेट को एक ओवर में छह छक्के लगाने के लिए कह रहे थे।

Danielle Wyatt Takes A Funny Dig At Yuzvendra Chahal Comment On Her Photo
danielle wyatt
चहल के इस कमेंट का जवाब वेट ने भी मजाकिया अंदाज में दिया। उन्होंने लिखा- हां, अगर आप गेंदबाजी करें तो। इसके साथ ही उन्होंने भी इमोजी डाली। इससे पहले भी दोनों क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर एक-दूसरे की टांग खींची है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Great to be back in Melbourne again 😅 🏏

A post shared by Danielle Wyatt (@danniwyatt28) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Danielle Wyatt Takes A Funny Dig At Yuzvendra Chahal Comment On Her Photo
Yuzvendra Chahal - फोटो : सोशल मीडिया

चहल इन दिनों टीम इंडिया के साथ न्यूजीलैंड के दौरे पर हैं। चहल अक्सर सोशल मीडिया पर किसी ना किसी की टांग खींचते रहते हैं और सोशल मीडिया पर चर्चा में बने रहते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed