फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSA: टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, झेलनी होगी 'स्टेनगन' की बौछारें

Sun, 26 Nov 2017 10:33 AM IST
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम
डिजिटल टीम- अमर उजाला डॉट कॉम Updated Sun, 26 Nov 2017 10:33 AM IST
विज्ञापन
dale steyn declared fit to play against india
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज डेल स्टेन कंधे की चोट से उबर चुके हैं और अब वो टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 जनवरी से केपटाउन में पहला टेस्ट खेला जाएगा।

dale steyn declared fit to play against india
डेल स्टेन

'स्टेनगन' के नाम से मशहूर डेल स्टेन को पिछले साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में कंधे में चोट लगी थी। वैसे चार साल पहले जब टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था, तब स्टेन ने घातक गेंदबाजी की थी। वो एक बार फिर अपना वही कमाल बिखेरने को बेकरार हैं।

dale steyn declared fit to play against india
मोर्ने मोर्केल - फोटो : twitter

टीम इंडिया को पहले ही दक्षिण अफ्रीका दौरे की तैयारी करने का ज्यादा समय नहीं मिला, जिसकी वजह से कप्तान कोहली बीसीसीआई पर भड़क चुके हैं। अब उसके सामने स्टेन के फिट होने से नई मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका समिति के अध्यक्ष डॉक्टर शोएब मांजरा ने कहा कि स्टेन और मोर्ने मोर्केल दोनों ही टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं। मोर्केल को अक्टूबर में साइड स्ट्रेन की शिकायत हुई थी, जिसके बाद से उन्होंने इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
dale steyn declared fit to play against india
डेल स्टेन - फोटो : twitter

मांजरा ने स्पोर्ट्सस्टार से बातचीत करते हुए कहा, 'स्टेन ने खेलना शुरू कर दिया है। उन्होंने हमारी घरेलू टी20 प्रतिस्पर्धा में टाइटन्स की तरफ से तीन मैच खेले। हमने उन्हें थोड़ा विश्राम दिया ताकि वो वापसी करके इंटरनेशनल क्रिकेट खेल सके। वो चोट से उबर चुके हैं और खेलने के लिए तैयार हैं। अभी हम उनसे ज्यादा गेंदबाजी नहीं करवाना चाहते ताकि उनको तकलीफ हो।'

विज्ञापन
dale steyn declared fit to play against india
डेल स्टेन - फोटो : twitter

डॉक्टर ने आगे कहा, 'मोर्ने की चोट अभी भी बरकरार है, लेकिन वो दिसंबर के पहले सप्ताह में खेलना शुरू करेंगे। हमारे सभी गेंदबाज भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार रहेंगे।' वर्नोन फिलेंडर और क्रिस मोरिस भी गेंदबाजी के लिए तैयार हैं। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका अपनी पूरी पेस बैटरी के साथ टीम इंडिया का स्वागत करने के लिए तैयार रहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed