चेन्नई सुपरकिंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2018 के फाइनल में जगह पक्की कर ली। 'धोनी ब्रिगेड' ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम पर रोमांचक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 गेंदें शेष रहते 2 विकेट से हरा दिया। एसआरएच ने पहले बल्लेबाजी की और 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 139 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में 8 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
2 of 10
फाफ डू प्लेसी
- फोटो : ipl
सीएसके की जीत के हीरो फाफ डू प्लेसी रहे, जिन्होंने 42 गेंदों में 5 चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 67 रन की मैच विनिंग पारी खेली। इस मैच में छप्पर फाड़कर रिकॉर्ड्स निकलकर सामने आए, चलिए नजर डालते हैं:
3 of 10
चेन्नई सुपरकिंग्स
- फोटो : ipl
चेन्नई सुपरकिंग्स ने मौजूदा आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद को लगातार तीसरी बार मात दी। चेन्नई ने 22 अप्रैल को हैदराबाद को उसके घर में चार रन से मात दी थी। इसके बाद 13 मई को खेले गए मैच में 'धोनी ब्रिगेड' ने एक ओवर शेष रहते 8 विकेट से एसआरएच को रौंदा था। अब मुंबई में खेले गए पहले क्वालीफायर में सीएसके ने एसआरएच को 2 विकेट से मात दी।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल का 9वां सीजन खेला और उसने सातवीं बार फाइनल में प्रवेश किया है। यह रिकॉर्ड है। वैसे, सीएसके आगामी रविवार को 9वीं बार टी20 क्रिकेट का फाइनल खेलेगी, जो सियालकोट स्टालिन के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा फाइनल खेलने का रिकॉर्ड है। सीएसके ने आईपीएल में 7 बार फाइनल में एंट्री की जबकि दो बार चैंपियंस लीग का फाइनल खेला।
एमएस धोनी और सुरेश रैना टी20 क्रिकेट के में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों ने टी20 क्रिकेट के 13-13 फाइनल में प्रवेश किया। टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा फाइनल खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों में अगला नाम रविचंद्रन अश्विन का है, जिन्होंने 10 फाइनल खेले हैं।