फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिकेट से इरफान पठान ने बनाई दूरी, अब इस रियलिटी शो में नजर आएंगे

Thu, 26 Oct 2017 10:25 AM IST
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा
amarujala.com- Presented By: मुकेश झा Updated Thu, 26 Oct 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
cricketer Irfan Pathan replaces actor Rajkummar Rao on reality show
इरफान पठान

हिंदी सिने जगत की निर्देशक, निर्माता, एक्ट्रेस और कोरियोग्राफर फराह खान के रियलिटी शो 'लिप सिंग बैटल' में बॉलीवुड के 'न्यूटन' यानि राजकुमार राव की जगह अब टीम इंडिया के ऑलराउंडर इरफान पठान नजर आएंगे। राव एक रियलिटी शो की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए थे, जिसमें उनका पैर फ्रैक्चर हो गया था।

cricketer Irfan Pathan replaces actor Rajkummar Rao on reality show
इरफ़ान पठान - फोटो : indian express

बता दें कि शो में राजकुमार लोगों को एंटरटेन कर रहे थे, तभी वो दुर्घटना के शिकार हो गए थे। शो में राजकुमार के साथ कृति सेनन काम कर रही थीं। हालांकि, राव के चोटिल होने के बाद कृति के साथ काम करने वालों  की तलाश कर रही कर रही थी। फिलहाल डॉक्टर ने राव को बेड रेस्ट करने की सलाह दी है।
 

cricketer Irfan Pathan replaces actor Rajkummar Rao on reality show
इरफान पठान

शो मेकर्स ने कहा, 'हीरोपंती और दिलवाले में टाइगर श्रॉफ और वरुण धवन, कृति के को-स्टार थे। उनको भी कहा गया था, लेकिन उनके पास टाइम नहीं था। कृति के पास भी टाइम का अभाव रहता है और दूसरे दिन शूट नहीं कर सकती।' इसलिए कृति अब शो की पार्ट नहीं रही। अब मेकर्स फ्रेश पेयर की तलाश कर रही है। हालांकि मेकर्स शब्बीर अहलूवालिया और साक्षी तंवर को एप्रोच किया था और दूसरी तरफ क्रिकेटर हरभजन सिंह को भी एप्रोच किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
cricketer Irfan Pathan replaces actor Rajkummar Rao on reality show
इरफान पठान

डीएनए द्वारा जारी एर रिपोर्ट के मुताबिक अब राजकुमार और कृति की जगह क्रिकेटर इरफान पठान और तमन्ना भाटिया इस शो को करने जा रही है। बता दें कि हाल ही में क्रिकइंफो को दिए इंटरव्यू में इरफान पठान ने कहा था, 'टीम इंडिया ने कुछ समय पहले मेरा इंतजार करना छोड़ दिया। मैंने उन्हें अपना सिलेक्शन करने का कोई मजबूत कारण भी नहीं दिया।' वहीं, टीम इंडिया में वापसी की कोशिशों में जुटे ऑलराउंडर इरफान पठान ने स्वीकार किया कि अब उन्हें राष्ट्रीय टीम से खेलने की उम्मीद कम है। 

विज्ञापन
cricketer Irfan Pathan replaces actor Rajkummar Rao on reality show
इरफान पठान

मालूम हो कि इरफान को इस साल रणजी ट्रॉफी के लिए बड़ौदा का कप्तान बनाया गया है। हालांकि, उनका कप्तान के रूप में प्रदर्शन सराहनीय नहीं रहा है। बड़ौदा को अपने पहले मैच में मध्यप्रदेश के हाथों हार झेलनी पड़ी। जबकि आंध्रप्रदेश के खिलाफ दूसरा मैच ड्रॉ हो गया। इस दौरान इरफान का प्रदर्शन बल्ले से अच्छा नहीं रहा। जबकि उनके बड़े भाई युसूफ पठान ने दो शतक जड़े दिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed