फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो क्या कनिका कपूर ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को भी किया कोरोना वायरस से संक्रमित?

Sun, 22 Mar 2020 01:31 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 22 Mar 2020 01:31 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus: South Africa cricket team was in same hotel where Kanika Kapoor stayed
कनिका कपूर - फोटो : ट्विटर

बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर के कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद देश में और तहलका मच गया। इस खतरनाक वायरस का खौफ धीरे धीरे और बढ़ता ही जा रहा है। कनिका ने अपने साथ-साथ कईयों को लपेटा। इस फेहरिस्त में कई दिग्गज लोग शामिल थे। हालांकि, वह इस समय आइसोलेशन में हैं और उनका इलाज चल रहा है।

Coronavirus: South Africa cricket team was in same hotel where Kanika Kapoor stayed
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

इस बीच टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक खबर ये है कि लखनऊ में फिलहाल एक हजार से ज्यादा स्थानीय प्रशासकों की 100 से भी ज्यादा टीमों को यह जिम्मा सौंपा गया है कि शहर में 11 मार्च से अपने प्रवास के दौरान कनिका का किन-किन लोगों से संपर्क हुआ था। ऐसे में सबसे खास और अहम बात यह है कि लंदन से वापसी के बाद कनिका लखनऊ के जिस पांच सितारा होटल में ठहरी थीं, इसी होटल में दक्षिण अफ्रीकी टीम भी ठहरी हुई थी।

Coronavirus: South Africa cricket team was in same hotel where Kanika Kapoor stayed
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

खबरों के मुताबिक, कनिका ने होटल के बुफे सिस्टम में खाना खाने के अलावा लॉबी में कई मेहमानों से भी मुलाकात की थी। दक्षिण अफ्रीकी टीम के खिलाड़ियों ने भी बुफे सिस्टम से ही भोजन किया था। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी टीम स्वदेश लौट चुकी है। स्वदेश पहुंचने के बाद दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों को 14 दिनों के लिए आइसोलेशन में भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Coronavirus: South Africa cricket team was in same hotel where Kanika Kapoor stayed
Kanika Kapoor - फोटो : Social Media

बता दें कि स्थानीय प्रशासकों की 100 से भी ज्यादा टीमों ने शनिवार को 22, 000 से ज्यादा घरों को स्कैन किया, जहां कनिका रहती थीं। वहीं, दूसरी टीम ने लखनऊ के पांच सितारा होटल के फुटेज और वीडियो के रिकॉर्ड की जांच की, जहां कनिका 14-16 मार्च तक ठहरी थीं। 

विज्ञापन
Coronavirus: South Africa cricket team was in same hotel where Kanika Kapoor stayed
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत के दौरे पर तीन वन-डे मैचों की सीरीज खेलने आई थी, लेकिन कोरोना वायरस की वजह से सीरीज पहले रद्द और फिर बाद में स्थगित कर दी गई। पहला मुकाबला बारिश के चलते रद्द हो गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed