फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास लेते ही उठने लगी धोनी को 'भारत रत्न' देने की मांग, पूर्व मंत्री ने जाहिर की इच्छा

Mon, 17 Aug 2020 02:42 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 17 Aug 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
Congress MLA seeks Bharat Ratna for M S Dhoni
एम एस धोनी - फोटो : social Media
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेते ही टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'भारत रत्न' देने की मांग उठने लगी है। धोनी को 'भारत रत्न' देने की इच्छा मध्य प्रदेश के कांग्रेस विधायक व प्रदेश के पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने जाहिर की है। 


 
Congress MLA seeks Bharat Ratna for M S Dhoni
एमएस धोनी - फोटो : social media

उऩ्होंने रविवार को केंद्र सरकार से मांग की है कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 'भारत रत्न' से सम्मानित किया जाए। शर्मा ने धोनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा के एक दिन बाद यह मांग की है।

Congress MLA seeks Bharat Ratna for M S Dhoni
पीसी शर्मा - फोटो : Facebook

भोपाल दक्षिण-पश्चिम सीट के विधायक शर्मा ने ट्वीट किया, 'भारतीय क्रिकेट को पूरी दुनिया में विजेता के रूप में स्थापित करने वाले 'देश के रत्न' महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारत-रत्न से सम्मानित किया जाना चाहिए।'
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Congress MLA seeks Bharat Ratna for M S Dhoni
एमएस धोनी - फोटो : Social Media

शर्मा ने बताया, 'धोनी 'स्पोर्ट्स के भारत रत्न हैं। उन्होंने क्रिकेट में देश का नाम ऊंचा किया है। इसलिए उन्हें 'भारत रत्न' से नवाजा जाए।' भारत रत्न भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है। यह सम्मान राष्ट्रीय सेवा के लिए दिया जाता है। इन सेवाओं में कला, साहित्य, विज्ञान, सार्वजनिक सेवा और खेल शामिल हैं।

विज्ञापन
Congress MLA seeks Bharat Ratna for M S Dhoni
एमएस धोनी

धोनी दुनिया के एकमात्र कप्तान हैं जिन्होंने तीनों आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं। इसमें 2007 में टी-20 विश्व कप, 2011 में एकदिवसीय विश्व कप और 2013 में चैंपियन्स ट्रॉफी शामिल हैं। बता दें कि धोनी ने शनिवार शाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए बहुत धन्यवाद। आज शाम 7.29 बजे के बाद से मुझे रिटायर समझा जाए।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed