फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KKR के इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी20 क्रिकेट में बनाया अद्भुत रिकॉर्ड

Thu, 28 Dec 2017 12:14 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Thu, 28 Dec 2017 12:14 PM IST
विज्ञापन
chris lynn becomes first batsman hit 100 sixes in t20 cricket
क्रिस लिन

आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) के ओपनर क्रिस लिन ने बुधवार को ऑस्ट्रेलिया की घरेलू टी20 लीग बिग बैश में बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। लिन ने बीबीएल में ब्रिसबेन हीट की तरफ से खेलते हुए सिडनी थंडर के खिलाफ एक छक्का जड़ा और यह रिकॉर्ड अपने नाम किया।

chris lynn becomes first batsman hit 100 sixes in t20 cricket
क्रिस लिन

लिन ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर टी20 क्रिकेट में छक्को का शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। जी हां, दाएं हाथ के विस्फोटक ओपनर ने ऑस्ट्रेलियाई जमीन पर 100 शतक जड़ने का कमाल किया है। लिन ने कंधे की चोट से उबरकर वापसी की और छोटी व तेजतर्रार पारी खेली। उन्होंने 9 गेंदों में चार चौको और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए।

chris lynn becomes first batsman hit 100 sixes in t20 cricket
शेन वॉटसन - फोटो : twitter

बारिश के चलते सिडनी थंडर और ब्रिसबेन हीट का मुकाबला प्रत्येक पारी 17 ओवर का हुआ। थंडर ने पहले बल्लेबाजी की और कप्तान शेन वॉटसन के तूफानी अर्धशतक के दम पर 17 ओवर में 4 विकेट पर 149 रन बनाए। वॉटसन ने 34 गेंद में 56 रनों की पारी खेली। कैलम फर्ग्युसन ने भी अहम 37 रन बनाए। ब्रिसबेन हीट के लिए शादाब खान और लेलर ने 2- 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन
chris lynn becomes first batsman hit 100 sixes in t20 cricket
क्रिस लिन

डकवर्थ लुइस नियम के मुताबिक ब्रिसबेन हीट को 151 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि उसकी शुरुआत बेहद खराब रही, कप्तान मैकुलम सिर्फ 5 रन बनाकर बोल्ड हो गए। इसके बाद लिन मैदान पर उतरे और आते ही उन्होंने चौका जड़ा। लिन ने देखते ही देखते 8 गेंदों में 4 चौके और एक लंबा छक्का मारा। इसके बाद सिडनी थंडर के कप्तान वॉटसन ने छठे ओवर की पहली ही गेंद पर उन्हें अपना शिकार बनाया।

विज्ञापन
chris lynn becomes first batsman hit 100 sixes in t20 cricket
क्रिस लिन

इसके बाद एलेक्स रॉस और जो बर्न्स ने तूफानी बल्लेबाजी कर अपनी टीम को मैच में ला खड़ा किया। आखिरी दो ओवर में ब्रिसबेन हीट को 21 रनों की दरकार थी। 16वें ओवर में रॉस ने छक्का लगाकर अपनी टीम को मैच में ला खड़ा किया। 16वें ओवर में 12 रन बने। आखिरी ओवर में हीट को 9 रनों की जरूरत थी, जिसे बर्न्स ने छक्का जड़कर आसान बना दिया। इसके बाद रॉस ने पांचवीं गेंद पर चौका मार अपनी टीम को लीग में दूसरा मैच जिता दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed