फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs PAK : अनोखे अंदाज में दिखे यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल, रोहित-विराट और पंत को गले लगाया, ऑटोग्राफ भी लिया

Sun, 09 Jun 2024 08:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 09 Jun 2024 08:15 PM IST
सार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश के कारण टॉस में आधे घंटे की देरी हुई। हालांकि, अंपायर द्वारा पिच की जांच करने के बाद टॉस किया गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
Chris Gayle was seen in a unique style hugged Rohit-Virat and Pant also took autographs during T20 World cup
क्रिस गेल और रोहित शर्मा - फोटो : Instagram
भारत और पाकिस्तान के बीच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर टी20 विश्व कप के ग्रुप चरण का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में हालांकि बारिश का साया छा गया जिस कारण टॉस में विलंब हुआ। इस बीच, मैच से पहले यूनिवर्स बॉस के नाम से प्रसिद्ध वेस्टइंडीज के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल भी मैदान पर नजर आए। इस दौरान गेल अनोखे अंदाज में दिखे और उन्होंने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को गले लगाया और इनके ऑटोग्राफ भी लिए। 
Chris Gayle was seen in a unique style hugged Rohit-Virat and Pant also took autographs during T20 World cup
विराट कोहली और क्रिस गेल - फोटो : Instagram
गेल का अनोखा अंदाज
गेल ने एक अनोखा ब्लेजर पहना हुआ था जिसमे एक बांह पर तिरंगा और दूसरे बांह पर पाकिस्तानी झंडा बना हुआ था। गेल मैदान पर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से मिले। सबसे पहले वह भारतीय खिलाड़ियों की तरफ गए और कोहली और पंत से मिले। इसके बाद उन्होंने रोहित को गले लगाया तथा बाद में उनका ऑटोग्राफ भी लिया। मैदान पर सचिन तेंदुलकर और युवराज सिंह भी मौजूद थे। गेल फिर पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भी मिले और उन्होंने कप्तान बाबर आजम को भी गले लगाया। 
Chris Gayle was seen in a unique style hugged Rohit-Virat and Pant also took autographs during T20 World cup
कोहली और गेल - फोटो : Screen Grab
कोहली के साथ खेला फुटबॉल 
गेल कई बार मैदान पर मस्ती करते नजर आए हैं और ऐसा ही उन्होंने न्यूयॉर्क में भी किया। बारिश के कारण जब टॉस में देरी हुई तो दोनों टीमों के खिलाड़ी मैदान में ही हल्का अभ्यास कर रहे थे। उस वक्त कोहली टीम के अन्य साथी खिलाड़ियों के साथ फुटबॉल खेल रहे थे और भारतीय खिलाड़ियों के फुटबॉल खेलता देख गेल भी फुटबॉल को किक मारने से नहीं रोक सके। गेल का यह अनोखा अंदाज प्रशंसकों को काफी पसंद आया और देखते ही देखते गेल की भारत और पाकिस्तान की टीमों के साथ मस्ती करते फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Gayle was seen in a unique style hugged Rohit-Virat and Pant also took autographs during T20 World cup
रोहित और गेल - फोटो : Instagram
पाकिस्तान ने जीता टॉस
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश के कारण टॉस में आधे घंटे की देरी हुई। हालांकि, अंपायर द्वारा पिच की जांच करने के बाद टॉस किया गया। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बाबर ने कहा कि ओवरकास्ट कंडीशन है और उनके चार तेज गेंदबाज इसका फायदा उठाना चाहेंगे। कप्तान बाबर ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है। इमाद वसीम की वापसी हुई है। आजम खान को बाहर किया गया है। वहीं, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी कहा कि वह टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनते। रोहित ने प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed