फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संन्यास की अटकलों पर गेल ने लगाया बैकफुट पंच, कहा- मैंने संन्यास की घोषणा नहीं की

Thu, 15 Aug 2019 02:16 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 15 Aug 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
Chris Gayle ends retirement rumors says still with West Indies cricket
Chris Gayle - फोटो : social Media

विंडीज के ताबड़तोड़ सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने भारत के खिलाफ सीरीज के तीसरे और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के बाद कहा है कि उन्होंने अब तक क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। गेल सीरीज के आखिरी मैच में 301 नंबर की जर्सी पहनकर उतरे थे, जो उनके करियर में खेले एकदिवसीय मैचों की संख्या है। वह 300 वनडे खेलने वाले वेस्टइंडीज के एकमात्र क्रिकेटर हैं। गेल ने 41 गेंद में 72 रन की पारी धमाकेदार पारी खेली, लेकिन इसके बावजूद वेस्टइंडीज को छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा।


 

Chris Gayle ends retirement rumors says still with West Indies cricket
क्रिस गेल - फोटो : सोशल मीडिया

गेल विंडीज पारी के 12वें ओवर में आउट हुए, जिसके बाद उन्होंने अपना हेलमेट उतारकर बल्ले के हैंडल के ऊपर रखा जिससे संकेत गया कि यह उनका अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच है। गेल ने हालांकि मैच के बाद संन्यास की बातों को खारिज कर दिया कि यह उनका विदाई मैच था। क्रिकेट वेस्टइंडीज द्वारा पोस्ट वीडियो में जब उनके एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, मैंने कोई घोषणा नहीं की है संन्यास की। यह पूछने पर कि क्या वह खेलते रहेंगे? इसपर गेल ने कहा कि, हां, अभी वह आगे खलते रहेंगे। 
 

Chris Gayle ends retirement rumors says still with West Indies cricket
क्रिस गेल - फोटो : social Media

गेल ने इससे पहले घोषणा की थी कि इंग्लैंड में खेला जाना वाला विश्व कप उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट होगा, लेकिन बाद में उन्होंने इरादा बदल दिया। विश्व कप के दौरान उन्होंने कहा कि वह भारत के खिलाफ घरेलू एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला खेलना चाहते हैं जिससे संभवत: उन्हें किंग्सटन में घरेलू मैदान पर विदाई टेस्ट खेलने का मौका मिलता। गेल को हालांकि टेस्ट टीम में नहीं चुना गया, जिससे संकेत गए कि बुधवार को तीसरा वनडे उनका अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chris Gayle ends retirement rumors says still with West Indies cricket
jason holder

मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर ने कहा कि, मेरी जानकारी के अनुसार उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि, ‘लेकिन उन्होंने शानदार पारी खेली और हमें बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed