{"_id":"59fafece4f1c1b6f548ba7b6","slug":"ashish-nehra-retires-from-all-forms-of-cricket-with-win","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"आशीष नेहरा ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में पूरी की स्पेशल 'हैट्रिक'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आशीष नेहरा ने अपने आखिरी इंटरनेशनल मैच में पूरी की स्पेशल 'हैट्रिक'
Thu, 02 Nov 2017 04:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
Updated Thu, 02 Nov 2017 04:47 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : bcci
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच बुधवार को खेला गया पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 38 वर्षीय आशीष नेहरा का आखिरी इंटरनेशनल मैच था। नेहरा ने अपने विदाई मैच में किफायती गेंदबाजी करते हुए 4 ओवर में 29 रन दिए। हालांकि, उन्हें अंतिम मैच में कोई विकेट तो नहीं मिला, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने हैट्रिक पूरी की।
2 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : PTI
हैरान हो गए न आप! दरअसल, आशीष नेहरा ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से आखिरी मैच में जीत के साथ करियर का अंत किया। यानी उन्होंने जीत की हैट्रिक पूरी की। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। टीम इंडिया ने यहां टेस्ट सीरीज जीती थी। यह जीत बेहद स्पेशल थी क्योंकि भारतीय टीम ने पाकिस्तान को उसके घर में पहली बार टेस्ट सीरीज में मात दी थी।
3 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : bcci
इसके बाद नेहरा ने अपना आखिरी वन-डे मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ 2011 वर्ल्ड कप में खेला था। मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया ने जीत दर्ज की थी। अब अपने करियर के आखिरी टी20 मैच में भी आशीष नेहरा की जीत के साथ विदाई हुई। इस मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 53 रनों से हराया और ये कीवी टीम के खिलाफ टीम इंडिया की पहली टी20 जीत भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : pti
क्रिकेट में अपने आखिरी मैच के बाद आशीष नेहरा ने कहा, 'मुझे इन सबकी कमी महसूस होगी, लेकिन एक चीज जिसे अब निश्चित तौर पर मेरे शरीर को आराम मिलेगा। मैंने इससे पहले कहा था कि मैं और कुछ साल खेल सकता हूं लेकिन संन्यास लेने के लिए इससे बेहतर वक्त नहीं हो सकता था।'
विज्ञापन
5 of 5
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
उन्होंने कहा कि जब खेलना शुरू किया था तब से अब तक क्रिकेट बहुत बदल गया है। 18 साल तक खेलना और यहां नीले कपड़ों में खड़ा रहना और अपना आखिरी मैच खेलने से ज्यादा वह और कुछ नहीं चाहते थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।