टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हुआ। पहले ही दिन कंगारुओं के आगे टीम इंडिया पस्त दिखी। कंगारुओं के गेंदबाजों को एकमात्र चेतेश्वर पुजारा ही झेल पाए। इसके अलावा सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे। पुजारा ने 123 रन की शानदार शकतीय पारी खेलकर टीम इंडिया की लाज रखी। इस शतकीय पारी से उन्होंने अपने नाम कई रिकॉर्ड भी दर्ज किए।
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही। मगर चेतेश्वर पुजारा ने टीम इंडिया का दामन थामे रखा और स्कोर को दिन का खेल खत्म होने तक 9 विकेट के नुकसान पर 250 तक पहुंचाया। 123 रन की शानदार शतकीय पारी से उन्होंने अपने नाम खास रिकॉर्ड दर्ज किए। आइए जानते वो कौन से रिकॉर्ड हैंः
3 of 6
राहुल द्रविड़ और चेतेश्वर पुजारा
दरअसल, पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया 19 रन के स्कोर पर अपना तीन विकेच गंवा चुकी थी। इसके बाद पुजारा ने पिच पर डटकर 246 गेंदों पर 7 चौके और 2 छक्कों की मदद से 123 रन की शतकीय पारी खेली। इस दौरान उन्होंने अपने टेस्ट करियर का 16वां शतक पूरा किया और टेस्ट क्रिकेट में 5,000 रन का आंकड़ा भी पार किया। उन्होंने 108 पारियों में अपना 5,000 रन का आंकड़ा पूरा किया। इस मामले में उन्होंने पूर्व दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ की बराबरी की। यह महज एक संयोग ही है कि द्रविड़ ने भी 108 पारियों में 5000 रन का आंकड़ा पूरा किया था।
पुजारा ने इस दौरान 5,000 टेस्ट रन भी पूरे किए। टेस्ट क्रिकेट में सबसे जल्दी 5,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं सुनील गावस्कर। लिटिल मास्टर ने 95 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। फिर वीरेंद्र सहवाग (99), सचिन तेंदुलकर (103) और विराट कोहली (105) काबिज हैं।
इसके अलावा पुजारा ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच में तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करके शतक जमाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज बने। इससे पहले 2008 में वीवीएस लक्ष्मण, 2003 में राहुल द्रविड़ और 1986 व 1977 में मोहिंदर अमरनाथ यह कमाल कर चुके हैं।