फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी की सीएसके पर मंडराए संकट के बादल, पैसों की गड़बड़ी के मामले में ईडी कर सकती है पूछताछ

Wed, 28 Aug 2019 12:32 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 28 Aug 2019 12:32 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings under ED scanner over Rs 300 crore investment by IL and FS
chennai super kings

स्पॉट फिक्सिंग के चलते दो साल तक इंडियन प्रिमियर लीग (आईपीएल) से बैन होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स एक बार फिर से विवादों में घिरती दिख रही है। बिजनेस स्टैंडर्स की खबर की मानें तो प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग की जांच में गड़बड़ी पाई है। जिसमें चेन्नई सुपरकिंग्स में इंफ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (IL&FS) ने 300 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

Chennai Super Kings under ED scanner over Rs 300 crore investment by IL and FS
DHONI CSK

बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट की मुताबिक ये निवेश साल 2018 में किया गया था। इस निवेश के पीछे की वजह को प्रवर्तन निदेशालय पता लगाने की कोशिश जुट गया है। मालूम हो कि 2018 में ही चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल में दो साल के बैन के बाद वापसी की थी। 2016 और 2017 के आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स नहीं खेल पाई थी, क्योंकि उसे स्पॉट फिक्सिंग मामले में दोषी पाया गया था।

Chennai Super Kings under ED scanner over Rs 300 crore investment by IL and FS
csk

ईडी को इस बात की भनक तब लगी, जब वह आईएल एंड एफएस के लोन और निवेश की जांच कर रही थी। ईडी ने पाया कि ये निवेश विशेष निवेश श्रेणी के तहत हुआ था। ईडी फिलहाल इस मामले के लेन-देन और उसकी वैधता ही जांच कर रही है। ईडी ने जांच में पाया कि ये निवेश विशेष निवेश श्रेणी के तहत हुआ किया गया है। ईडी फिलहाल इस मामले के लेन-देन और उसकी वैधता ही जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Chennai Super Kings under ED scanner over Rs 300 crore investment by IL and FS
CSK

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में सीएसके की फ्रेंचाइजी से पूछताछ की जा सकती है। तीन बार की आइपीएल चैंपियन टीम से इस लेन-देन को समझने के लिए ईडी पूछताछ कर सकती है। वहीं निवेश करने वाली कंपनी से भी इस बारे में बात की जाएगी। मामला सामने आने के बाद चेन्नई फ्रेंचाइजी की तरफ से अभी तक कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। फ्रेंचाइजी का कहना है कि ईडी ने इस मामले पर अब तक उनसे कोई बात नहीं की है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed