फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्क्रीन पर उतरेगी चेन्नई सुपरकिंग्स की कहानी, धोनी खुद बताएंगे IPL स्पॉट फिक्सिंग का पूरा सच

Thu, 14 Mar 2019 02:34 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Thu, 14 Mar 2019 02:34 PM IST
विज्ञापन
Chennai Super Kings documentary Roar of the Lion expose ipl spot fixing truth
DHONI CSK

आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व वाली चेन्नई सुपरकिंग्स के ऊपर छह साल पहले मैच फिक्सिंग का आरोप लगा था। टीम प्रबंधक गुरुनाथ मयप्पन तक पर मैच फिक्स करने के आरोप लगे थे। इस खुलासे के बाद टीम को आईपीएल में दो साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। हालांकि सीएसके ने दो साल बाद वापसी करते हुए जीत हासिल की।

Chennai Super Kings documentary Roar of the Lion expose ipl spot fixing truth
csk

सीएसके से जुड़े इस मामले पर अब एक मिनी सीरीज 'रोर ऑफ द लॉयन' बनी है। इस सीरीज का टीजर हाल ही में रिलीज हुआ है और यह सीरीज 20 मार्च से हॉटस्टार पर देखी जा सकेगी। इस मिनी सीरीज से कबीर खान बतौर एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर जुड़े हैं। सीरीज में स्क्रीन राइटिंग का काम मशहूर लिरिसिस्ट कौसर मुनीर ने किया है।

Chennai Super Kings documentary Roar of the Lion expose ipl spot fixing truth
राइजिंग पुणे सुपरजायंट - फोटो : IPL
क्यों खास है यह सीरीज
साल 2013 में जब धोनी की टीम पर मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे, पूरी टीम बिखर गई थी। टीम के स्टार खिलाड़ियों को मजबूरन दूसरी टीमों के साथ खेलना पड़ा था। टीम के खिलाड़ी पुणे सुपरजाइंट्स और गुजरात लॉयन्स के साथ खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Chennai Super Kings documentary Roar of the Lion expose ipl spot fixing truth
csk

क्या कहती हैं फिल्म की स्क्रीनराइटर
इस मिनी सीरीज की स्क्रीनराइटर मुनीर कौसर बताती  हैं कि इसमें स्क्रीनप्ले और टिपिकल डायलॉग लिखने की जरूरत नहीं पड़ी। जो राज धोनी, टीम के बाकी खिलाड़ी और फैंस ने हमें बताए हमने उन सबको समेट कर इसकी स्क्रिप्ट तैयार कर दी।

विज्ञापन
Chennai Super Kings documentary Roar of the Lion expose ipl spot fixing truth
सीएसके

ऐसी होगी कहानी
यह सीरीज एक तरह का डॉक्यूड्रामा होगा जिसमें एक्टर के जरिए कहानी नहीं सुनाई जाएगी। असल किरदार अपनी आपबीती सुनाते नजर आएंगे। इसमें टीम के तत्कालीन मालिक एन श्रीनिवासन और गुरुनाथ मयप्पन भी राज उगलते नजर आएंगे।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed