{"_id":"5b1110884f1c1b926e8b5cb3","slug":"chandigarh-cricketer-kl-rahul-special-interview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IPL के बाद केएल राहुल ने दिखाई जिंदादिली, बेझिझक कह दी ऐसी बात, आप कहेंगे- शाबाश","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL के बाद केएल राहुल ने दिखाई जिंदादिली, बेझिझक कह दी ऐसी बात, आप कहेंगे- शाबाश
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 17 Jun 2018 09:49 AM IST
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल खत्म होते ही के एल राहुल ने जिंदादिली दिखाते हुए बेझिझक ऐसी बात कह डाली, जिसे सुनकर आप भी कहेंगे- शाबाश बेटा। दरअसल, केएल राहुल ने रविचंद्रन अश्विन की कप्तानी की तारीफ की है। राहुल ने कहा कि बेशक टूर्नामेंट में टीम उतार चढ़ाव पर रही, लेकिन बहुत अच्छा वक्त था। पहला हाफ शानदार रहा, दूसरे हाफ में निराशा हुई। लेकिन कैप्टन अश्विन से बहुत कुछ सीखने को मिला। कप्तानी करना आसान नहीं, लेकिन अश्विन ने अपना किरदार शानदार तरीके से निभाया। अश्विनी बेहतरीन कप्तान हैं।
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
दूसरी ओर, के एल राहुल ने कहा कि वे टीम में किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करने को तैयार हैं। उनका मकसद बस एक होगा कि शानदार खेलूं और टीम को जिताऊं। पिता कोच होते तो किसी भी नंबर पर बल्लेबाजी कर सकता था। लेकिन ऐसा नहीं है, इसलिए टीम की जरूरत के हिसाब से बल्लेबाजी करने को हमेशा तैयार रहता हूं। राहुल, पूर्व भारतीय गेंदबाज वैंकटेंश प्रसाद के साथ चंडीगढ़ पहुंचे।
KL Rahul
जब राहुल से पूछा गया कि आप ज्यादातर टी-20 व डोमेस्टिक क्रिकेट में ओपन करते हैं तो टीम इंडिया में किस पोजीशन पर खेलना पसंद करेंगे। इस पर कुछ देर हंसी के बाद उन्होंने कहा कि मैच के दौरान मौजूदा स्थिती के अनुसार ही हर बल्लेबाज को अलग अलग जिम्मेदारी दी जाती है। उस समय यह जरूरी होता है कि आप को जिस क्रम पर भी बल्लेबाजी करने के लिए भेजा जाए, बस आप उस तरह से बल्लेबाजी करें, जिससे आप की टीम को जीत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
केएल राहुल
केएल राहुल ने कहा कि इंग्लैंड दौरा मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण हैं। बेशक इंग्लैंड की विकेट तेज गेंदबाजों को मदद करती हैं। इसके बावजूद भी पिछली सीरीज में टीम इंडिया ने बेहतर प्रदर्शन किया था। इस सीरीज के लिए पूरी तरह से मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रहना जरूरी है। इंग्लैंड दौरे से पहले भारत को पहली बार अफगानिस्तान के साथ पहला टेस्ट खेलना है। मुझे खुशी है कि इसका हिस्सा बनूंगा। अफगानिस्तान की टीम पिछले कुछ समय से बेहतरीन प्रदर्शन करने में लगी हुई है। यह टेस्ट काफी दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : SELF
आईपीएल सीजन का फायदा मिलेगा
आईपीएल सीजन 11 में बेहतरीन प्रदर्शन के सवाल में कहा कि ऐसा नहीं कि मैंने 1 साल में ही बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं। उन्हाेंने कहा कि इससे पहले के आईपीएल सीजन में कई अच्छी पारियां खेली थी। जिसका फायदा मुझे इस सीजन में मिला। राहुल ने कहा इस सीजन में क्रिस गेल का टीम में होने से बल्लेबाजों का हौसला बड़ा। गेल हमेशा से टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहते थे।
आईपीएल सीजन 11 में बेहतरीन प्रदर्शन के सवाल में कहा कि ऐसा नहीं कि मैंने 1 साल में ही बेहतर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया हैं। उन्हाेंने कहा कि इससे पहले के आईपीएल सीजन में कई अच्छी पारियां खेली थी। जिसका फायदा मुझे इस सीजन में मिला। राहुल ने कहा इस सीजन में क्रिस गेल का टीम में होने से बल्लेबाजों का हौसला बड़ा। गेल हमेशा से टीम के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते रहते थे।