{"_id":"592d4c474f1c1bdf15bdbf3b","slug":"champions-trophy-set-to-be-first-ever-smart-cricket-tournament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"चैंपियंस ट्रॉफी में होगा 'स्मार्ट बैट' के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, जानिए क्या है खास!","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चैंपियंस ट्रॉफी में होगा 'स्मार्ट बैट' के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, जानिए क्या है खास!
Wed, 31 May 2017 04:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
amarujala.com- Presented by: पवन नाहर
Updated Wed, 31 May 2017 04:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
टीम इंडिया
- फोटो : Daily Mail
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
1 जून से शुरू हो रही चैंपियंस ट्रॉफी में 8 टीमें आईसीसी के इस खिताब पर अपना दावा ठोकेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया ने भी चैम्पियंस ट्रॉफी से पहले न्यूजीलैंड से हुए अभ्यास मैच में अपना दम दिखा दिया। अब इस टूर्नामेंट के शुरू होने से ऐन पहले एक मजेदार खबर सामने आ रही है। इस बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने आप में एक स्मार्ट टूर्नामेंट बनने जा रहा है।
चैंपियंस ट्रॉफी में होगा 'स्मार्ट बैट' के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, जानिए क्या है खास!
2 of 6
ऑयन मॉर्गन
- फोटो : Getty Images
खबर है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान इस्तेमाल किए जाने वाले बल्लों में आईसीसी माइक्रोचिप लगेगा। यानी अब खिलाड़ी स्मार्ट बैट का इस्तेमाल करेंगे। माना जा रहा है कि माइक्रोचिप के इस्तेमाल के बाद क्रिकेट और भी ज्यादा रोचक हो जाएगा। इस माइक्रोचिप का असर यह होगा कि यह चिप बल्लेबाज के रिएक्शन की जानकारी दर्शकों तक पहुंचाएगी। बाउंसर, यॉर्कर या किसी भी खास गेंद पर खिलाड़ी कितनी तेजी से प्रतिक्रिया देता है, इस चिप के जरिए बताया जाएगा।
चैंपियंस ट्रॉफी में होगा 'स्मार्ट बैट' के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, जानिए क्या है खास!
3 of 6
एबी डीविलियर्स
बैट में लगी माइक्रोचिप बैट्समैन के प्रदर्शन को रिकॉर्ड करगी। इसके बाद उसका एनालिसिस भी करेगी। रिकॉर्डेड डेटा को सॉफ्टवेयर की मदद से कंप्यूटर में डाउनलोड किया जाएगा। शुरुआत में सभी टीमों के चुनिंदा खिलाड़ियों के बैट में चिप लगाई जाएगी। संभावना है कि भारतीय टीम में रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्रन अश्विन चिप लगे बैट्स का इस्तेमाल करेंगे। आईसीसी के सीईओ डेव रिचर्ड्सन ने यह स्पष्ट किया कि इस तकनीक से बैट्समैन को क्या फायदा होगा। उन्होंने कहा इसके लिए आईसीसी ने इंटेल के साथ साझेदारी की है। इसमें खिलाड़ियों के बैट की स्पीड, बैक लिफ्ट, बैट का रास्ता रिकॉर्ड करने की अनुमति होगी। इससे ये जानने में मदद मिलेगी कि खिलाड़ी गेंद को स्ट्रेट या एक्रॉस खेल रहा है।
रिचर्ड्सन ने आगे बताया, इससे पहले इस तकनीक का इस्तेमाल गोल्फ और बेसबॉस जैसे खेल में होता रहा है लेकिन चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान क्रिकेट में इसका इस्तेमाल पहली बार होगा। एक प्रशंसक के रूप में जब मैं सोचता हूं तो मैं बल्लेबाज के बैट की स्पीड जानना चाहूंगा। हम अक्सर कॉमेंट्री के दौरान सुनते हैं कि एबी डिविलियर्स के बैट की स्पीड बहुत तेज है। लेकिन अब दर्शक बल्लेबाजों के बैट की स्पीड की तुलना कर सकते हैं कि किस खिलाड़ी का बैट सबसे तेज चलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में होगा 'स्मार्ट बैट' के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, जानिए क्या है खास!
4 of 6
क्रिकेट
इस बार चैंपियंस ट्रॉफी के मैच जिन-जिन स्टेडियम में खेली जाएंगे, वहां दर्शकों को फ्री वाई-फाई की सुविधा दी जाएगी। आईसीसी का कहना है कि इससे मैदान में आने वाले दर्शकों को अलग प्रकार का अनुभव मिलेगा। इससे ज्यादा से ज्याद दर्शकों को टूर्नामेंट से जोड़ा जाएगा और इसका सफल आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में होगा 'स्मार्ट बैट' के साथ स्मार्ट टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल, जानिए क्या है खास!
5 of 6
विराट कोहली और एंजेलो मैथ्यू टॉस के दौरान
साथ ही खबर कि पहले की तरह इस बार टीम शीट्स भी नहीं बदली जाएंगी। पहले कप्तान टॉस के दौरान कागज पर टीम शीट्स एक-दूसरे के साथ बदला करते थे, मगर अब यह ट्रेंड बदल जाएगा। अब टीम शीट्स डिजिटल तरीके से बदला जाएगा। अब कप्तान टैब के जरिए टीम शीट बदलेंगे। आईसीसी का कहनाा है कि इससी कागज और पर्यावरण की बचत होगी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।