फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी?

Sun, 18 Jun 2017 09:00 PM IST
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर
Amarujala.com- Presented By: पवन नाहर Updated Sun, 18 Jun 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy Final Record Team Chasing Wins Mostly
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी) - फोटो : ICC
लंदन के ओवल स्टेडियम में आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी का फ़ाइनल मुकाबला खेला जा रहा है। भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर जीतने का तनाव है तो क्रिकेट प्रेमियों की भी सांसे थमी हैं। मैदान से लेकर घरों में हर बॉल के साथ हाथ हवा में लहरा रहे हैं। ये लक्ष्य भले मुश्किल दिख रहा हो लेकिन इतिहास कुछ और ही संकेत दे रहा है चैम्पियंस ट्रॉफी के पिछले पांच फाइनल मुकाबलों में से तीन बार जीत लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिली हुई है:

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी?

Champions Trophy Final Record Team Chasing Wins Mostly
चैंपियंस ट्रॉफी 2002 - फोटो : Twitter
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फाइनल - 2002
भारत और श्रीलंका के बीच खेला गया ये मुक़ाबला हरभजन और सहवाग की शानदार गेंदबाजी के लिए याद किया जाता है। हरभजन ने 10 ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 27 रन देकर 3 विकेट झटके थे। बारिश की वजह से दो दिन खेले गए इस मैच में दोनों बार टॉस श्रीलंका ने जीता और बल्लेबाजी करने का फैसला किया।बारिश के चलते मैच का फैसला नहीं हो सका और दोनों टीमों को सह विजेता घोषित कर दिया गया। लेकिन लक्ष्य का पीछा करती हुई टीम इंडिया का रन रेट पहले दिन 7 रन प्रति ओवर था।

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी?

Champions Trophy Final Record Team Chasing Wins Mostly
चैंपियंस ट्रॉफी 2004 - फोटो : ESPN
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल - 2004
साल 2004 में इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज़ के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। स्टेडियम भी ओवल ही था। वेस्ट इंडीज़ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में 218 रन बनाए। मार्क्स ट्रेस्कोथिक ने इंग्लैंड की तरफ से शानदार 104 रन बनाए। इसके बाद वेस्ट इंडीज ने सिर्फ 48.5 ओवर में 218 रन बनाकर ख़िताब अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी?

Champions Trophy Final Record Team Chasing Wins Mostly
चैंपियंस ट्रॉफी 2009 - फोटो : ESPN
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फाइनल - 2006
साल 2006 के आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी का फ़ाइनल मुकाबला मुंबई में खेला गया। इस मैच में आस्ट्रेलिया और वेस्ट इंडीज़ जैसी शानदार टीमों के बीच मुकाबला था। ये वो दौर था जब आस्ट्रेलिया की तरफ से ब्रेट ली, ग्लेन मैक ग्रा, एडम गिलक्रिस्ट, और रिकी पॉन्टिंग जैसे महान खिलाड़ी थे। वेस्ट इंडीज की ओर से क्रिस गेल, ब्रायन लारा, सैमुअल्स, आर आर सरवन, एस चंद्रपॉल थे। इस मैच में वेस्ट इंडीज़ की टीम पहले बैटिंग करते हुए 30.4 ओवर में 138 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इसके बाद डकवर्थ लुईस के हिसाब से 28.1 ओवर में 116 रनों के साथ जीत आस्ट्रेलिया को मिली।
विज्ञापन

चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फ़ाइनल: लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीतेगी?

Champions Trophy Final Record Team Chasing Wins Mostly
चैंपियंस ट्रॉफी 2009 - फोटो : ESPN
आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफ़ी फाइनल - 2009
साल 2009 में 29 सितंबर को आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच सेंचुरियन में फाइनल मुकाबला खेला गया। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों ने पहले खेलते हुए 50 ओवर में 200 रन बनाए। इसके बाद आस्ट्रेलिया ने 4 विकेट के नुकसान पर 45.2 ओवर पर 203 रन बनाकर खिताब अपने नाम कर लिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed