फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीलंका के ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा!

Thu, 08 Jun 2017 01:36 PM IST
Updated Thu, 08 Jun 2017 01:36 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017: These five sri Lankan can hamper team india's dream
विराट कोहली - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम का दूसरा मुकाबला श्रीलंका से गुरुवार को होना है। टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में चिरप्रतिद्वंदवी पाकिस्तान को 124 रन से मात देकर खिताबी अभियान की शानदार शुरुआत की है। भारत के लिए पिछले कुछ समय में श्रीलंका कोई बड़ी चुनौती पेश नहीं कर सका है। दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले 10 मुकाबलों में से 8 में भारत को जीत मिली है जबकि 2 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। महेला जयवर्धने और कुमार संगाकारा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद श्रीलंका पहली बार किसी बड़े टूर्नामेंट में खेल रही है। श्रीलंकाई टीम में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। अनुभवी खिलाड़ियों के नाम पर उनकी टीम में लसिथ मलिंगा और कप्तान एंजेलो मैथ्यूज ही है। बावजूद इसके श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मुकाबले में टीम इंडिया को इन पांच खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा, जो किसी भी समय मैच का पांसा बदलने का माद्दा रहते हैं...

श्रीलंका के ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा!

Champions Trophy 2017: These five sri Lankan can hamper team india's dream
एंजेलो मैथ्यूज - फोटो : icc
एजेंलो मैथ्यूज
बुधवार को यदि दक्षिण अफ्रीका पाकिस्तान को मात देती हो तो श्रीलंका को नॉक आउट दौर में पहुंचने के लिए भारत को मात देना जरूरी हो जाएगा। ऐसे में लंबे समय बाद वनडे टीम में वापसी कर रहे मैथ्यूज के लिए दोहरी चुनौती होगी। चैंपियंस ट्रॉफी में पहला मैच खेल रहे मैथ्यूज फिट हैं लेकिन वह गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। लेकिन बतौर बल्लेबाज भी वह भारत के लिए घातक रहे हैं। मैथ्यूज ने भारत के खिलाफ 30 वनडे खेले हैं। जिसकी 27 पारियों में उन्होंने 44.15 की औसत और 90.75 के स्ट्राइक रेट से 883 रन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने भारत के खिलाफ 28 विकेट हासिल किए हैं। गेंदबाजी में भारत के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ 20 रन देकर 6 विकेट है। 

 

श्रीलंका के ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा!

Champions Trophy 2017: These five sri Lankan can hamper team india's dream
लसिथ मलिंगा
लसिथ मलिंगा
श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा ने साल 2015 के बाद श्रीलंका वनडे टीम में वापसी की है। मंलिगा इस दौरान टी-20 मैचों में खेलते रहे खासकर आईपीएल में। जहां उन्हें भारतीय टीम के खिलाड़ियों के साथ खेलने के मौका मिला। इस वजह से मलिंगा भारतीय खिलाड़ियों के खेल को बेहतर तरीके से समझते हैं। वह श्रीलंका के सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। भारत के खिलाफ मंलिंगा ने 33 मैचों में 5.94 की इकोनॉमी और 42.28 की औसत से 38 विकेट हासिल किए हैं। ऐसे में भारत के खिलाफ वह घातक साबित हो सकते हैं। उनकी डेथ ओवर में गेंदबाजी का कोई जवाब नहीं। आईपीएल के फाइनल में उन्होंने शानदार गेंदबाजी कर मुंबई को आईपीएल चैंपियन बनाने में अहम भूमिका अदा की। आईपीएल के 12 मैचों में 11 विकेट हासिल किए। ऐसे में मलिंगा फॉर्म में हैं और एक ओवर में मैच का रुख बदलने का काबीलियत रखते हैं। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रीलंका के ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा!

Champions Trophy 2017: These five sri Lankan can hamper team india's dream
लक्षण संदाकन
लक्षण संदाकन
श्रीलंका के मिस्ट्री गेंदबाज हमेशा से भारतीय बल्लेबाजों के लिए परेशानी का सबब रहे हैं। अजंता मैंडिस हो या कोई और। ऐसे में श्रीलंका के चाइना मैन स्पिनर लक्षण संदाकन से भारतीय बल्लेबाजों को सावधान रहने की जरूरत है। भारतीय बल्लेबाजों ने अबतक इस गेंदबाज का सामना नहीं किया है। ऐसे में यदि उन्हें टीम में जगह मिलती है तो वह निश्चित तौर पर टीम इंडिया के लिए परेशानी का सबब साबित हो सकते हैं। अब तक खेले 6 वनडे मैचों में 5 और 3 टी-20 मैचों में 6 विकेट हासिल कर अपनी छाप छोड़ने मे कामयाब हुए हैं। भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन कर उनके पास कामयाबी के शिखर पर पहुंचने का बड़ा मौका है। 

 
विज्ञापन

श्रीलंका के ये पांच खिलाड़ी बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए खतरा!

Champions Trophy 2017: These five sri Lankan can hamper team india's dream
दिनेश चांदीमल - फोटो : getty

दिनेश चांदीमल
दिनेश चांदीमल श्रीलंका के नई पीढ़ी के सबसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों में से एक हैं। भारत के खिलाफ 17 वनडे खेल चुके चांदीमल ने 1 शतक और 2 अर्धशतक की मदद से 402 रन बनाए हैं। खराब फॉर्म से जूझ रहे चांदीमल के लिए भारत के खिलाफ वापसी करने का एक शानदार मौका है। अगले दौर में जगह बनाने के लिए यदि करो या मरो वाली स्थिति से बाहर लाने में चांदीमल टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। इंग्लैंड की धरती पर उनका बल्लेबाजी औसत करियर औसत से ज्यादा है। ऐसे में वह भारत के खिलाफ घातक साबित हो सकते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed