फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: ये पांच खिलाड़ी अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

Wed, 14 Jun 2017 04:07 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Wed, 14 Jun 2017 04:07 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 1st semifinal: England vs Pakistan Five players to watch out for
बेन स्टोक्स - फोटो : icc
चैंपियंस ट्रॉफी अपने दूसरे दौर में पहुंच गई जहां बुधवार को पहले सेमीफाइनल में मेजबान इंग्लैंड का मुकाबला पाकिस्तान से होना है। इंग्लैंड लीग चरण में इकलौती अजेय टीम रही। लीग मैचों में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश को मात दी थी। ग्रुप ए में टॉप पर रही इंग्लैंड का मुकाबला ग्रुप बी में दूसरे नंबर पर रही पाकिस्तान से हो रहा है। पाकिस्तान पर किस्मत मेहरबान रही। उसे पहले भारत ने मात दी तो दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बारिश के कारण उसे डकवर्थ लुइस नियम से जीत हासिल हुई। तीसरे मैच में ऐसा लगा कि सोई हुई पाकिस्तानी टीम जाग उठी श्रीलंका को 3 विकेट से मात देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऐसे में पहले सेमीफाइनल में दोनों टीमों के खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी, आईए ऐसे ही पांच खिलाड़ियों पर नजर डालते हैं जिनके प्रदर्शन पर मैच का नतीजा निर्भर करेगा...

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: ये पांच खिलाड़ी अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

Champions Trophy 1st semifinal: England vs Pakistan Five players to watch out for
बेन स्टोक्स - फोटो : icc
बेन स्टोक्स
इंग्लैंड की नई सनसनी बेन स्टोक्स का करिश्मा पिछले कुछ समय से दुनिया देख रही है। वो जहां हाथ रखते हैं वो चीज सोने की हो जाती है। उनका करिश्माई प्रदर्शन चैंपियंस ट्रॉफी में भी जारी है। स्टोक्स बेहतरीन फॉर्म में हैं वह बल्ले और गेंद दोनों से अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहे हैं। 3 मैच की दो पारियों में 150 रन बनाए हैं। स्टोक्स ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लीग मैच में नाबाद 102 रन बनाए। इससे पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ 48 रन का पारी खेली थी। वहीं गेंदबाजी में 3 मैच में 3 विकेट हासिल किए हैं। स्टोक्स ऐसे खिलाड़ी हैं जो किसी भी समय मैच का पाला गेंद और बल्ले दोनों से बदल सकते हैं। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में उनकी भूमिका बेहद अहम होगी।  

 

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: ये पांच खिलाड़ी अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

Champions Trophy 1st semifinal: England vs Pakistan Five players to watch out for
जो रूट - फोटो : icc
जो रूट
इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट इंग्लैंड की बल्लेबाजी की रीढ़ बन गए हैं। किसी भी टीम के लिए रूट का विकेट जल्दी हासिल करना सबसे बड़ी चुनौती है। रूट के बल्ले का जादू चैंपियंस ट्रॉफी में भी चला। वह 3 मैच की 3 पारियों में 212 रन बना चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में वह जल्दी आउट हो गए। अगर पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला चल निकला तो इंग्लैंड को लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचने सो कोई नहीं रोक सकेगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: ये पांच खिलाड़ी अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

Champions Trophy 1st semifinal: England vs Pakistan Five players to watch out for
फखर जमान
फखर जमान
चैंपियंस ट्रॉफी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ डेब्यू करने वाले पाकिस्तान के युवा बल्लेबाज फखर जमान ने अब तक खेले दोनों मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया है। पाक के लिए ओपनिंग करने वाले फखर ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 31 रन की पारी खेली। इसके बाद श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में 50 रन का पारी खेलकर पाकिस्तान को ठोस शुरुआत दी जिसका फायदा पाक को मिला और पाकिस्तान ने जीत हासिल कर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। ऐसे में एक बार फिर पाकिस्तान को तेज शुरुआत देने का दारोमदार इस युवा खिलाड़ी के कंधों पर होगा। पाकिस्तान की ओपनिंग से ही मैच का परिणाम निर्धारित होगा। 

 
विज्ञापन

इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान: ये पांच खिलाड़ी अपने दम पर बदल सकते हैं मैच का रुख

Champions Trophy 1st semifinal: England vs Pakistan Five players to watch out for
हसन अली - फोटो : ESPN
हसन अली:
हसन अली चैंपियंस ट्रॉफी में अबतक पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज साबित हुए हैं। पाकिस्तान सेमीफाइनल में एक बार फिर गेंदबाजी के लिए हसन अली पर निर्भर करेगी। हसन ने अबतक चैंपियंस ट्रॉफी में खेले 3 मुकाबले में 7 विकेट हासिल किए हैं। जुनैद खान 5 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। ऐसे में इंग्लैंड के मजबूत बल्लेबाजी क्रम के सामने चुनौती पेश करने की जिम्मेदारी हसन अली के कंधों पर ही होगी। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed