फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: इन 10 कप्तानों पर दुनियाभर की निगाहें, लक्ष्य अपने देश को चैंपियन बनाना

Sun, 12 May 2019 07:37 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 12 May 2019 07:37 PM IST
विज्ञापन
Captain of all team of ICC Cricket World Cup 2019
विश्व कप 2019 के कप्तान

30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंदन के द ओवल ग्राउंड में 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा।



वहीं, विश्व कप में टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। कप्तान विराट कोहली की अगुआई में टीम इंडिया को इस बार विश्व कप का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। ऐसे में आइए जानते विश्व कप में हिस्सा लेने वालो सभी 10 टीमों के कप्तान के बारे मेंः

Captain of all team of ICC Cricket World Cup 2019
विराट कोहली - फोटो : file photo

विराट कोहली (भारत)
विराट कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया इस बार विश्व कप खेलेगा। विश्व कप में कोहली पहली बार कप्तानी करते नजर आएंगे। एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 2011 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया थी। दो बार की विश्व विजेता टीम इंडिया को विराट कोहली की कप्तानी में इस बार विश्व कप का खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। विराट ने टीम इंडिया के लिए 77 टेस्ट, 227 वन-डे और 67 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में विराट के नाम 6613 और वन-डे में 10843 रन दर्ज है।

Captain of all team of ICC Cricket World Cup 2019
इयोन मॉर्गन - फोटो : file photo

इयोन मोर्गन (इंग्लैंड)
20 साल बाद इंग्लैंड एक बार फिर विश्व कप की मेजबानी कर रहा है। इससे पहले इंग्लैंड ने 1999 में विश्व कप की मेजबानी की थी। इंग्लैंड टीम की कमान इस बार इयोन मोर्गन के हाथों में है। चार बार (1975,1979,1983 और 1999) मेजबानी कर चुकी इंग्लैंड को भी इस बार खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। मोर्गन की कप्तानी में इंग्लैंड पहली बार खिताब की तलाश है। मोर्गन ने अपनी टीम के लिए 16 टेस्ट, 217 वन-डे और 81 टी-20 खेले हैं। मौर्गन के नाम वन-डे में 6813 रन दर्ज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Captain of all team of ICC Cricket World Cup 2019
AARON FINCH - फोटो : file photo

आरोन फिंच (ऑस्ट्रेलिया)
पांच बार की विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की निगाहें छठी बार चैंपियन बनने पर होगी। इस बार विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई टीम की अगुआई आरोन फिंच करेंगे। टीम के लिए अच्छी खबर यह है कि धाकड़ खिलाड़ी डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ साथ होंगे। कुल मिलाकर देखें तो कंगारू टीम भी मजबूत दिख रही है। फिंच ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 5 टेस्ट, 109 वन-डे और 52 टी-20 मैच खेले हैं। फिंच ने वन-डे में 4052 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
Captain of all team of ICC Cricket World Cup 2019
फाफ डू प्लेसी - फोटो : file photo

फाफ डु प्लेसिस (दक्षिण अफ्रीका)
दक्षिण अफ्रीका को भी पहली बार विश्व कप का खिताब जीतने की तलाश है। विश्व कप के 11 सीजन हो चुके हैं, लेकिन प्रोटियाज टीम एक बार भी रनरअप तक भी नहीं पहुंच पाई है।  फाफ की कप्तानी में टीम को इस बार काफी उम्मीदें होंगी। फाफ ने अपनी टीम के लिए 58 टेस्ट, 134 वन-डे और 44 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में फाफ के नाम 36.08, जबकि में उन्होंने 5120 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed