{"_id":"5df6043f8ebc3e87f54a2b8c","slug":"brian-lara-says-virat-kohli-and-rohit-sharma-can-break-my-400-test-runs-record-in-test","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट-रोहित तोड़ सकते हैं लारा के 400 रन का रिकॉर्ड, लेकिन करना होगा ये काम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट-रोहित तोड़ सकते हैं लारा के 400 रन का रिकॉर्ड, लेकिन करना होगा ये काम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 15 Dec 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
रोहित शर्मा-विराट कोहली
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के पूर्व दिगग्ज बल्लेबाज ब्रायन लारा का मानना है कि विराट कोहली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम को आईसीसी के बड़े टूर्नामेंटों के नॉकआउट मैचों को जीतने का तरीका ढूंढना होगा। उन्होंने साथ ही कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे बल्लेबाज टेस्ट में उनके 400 रन के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि विराट कोहली और रोहित शर्मा ऐसे खिलाड़ी हैं, जो यदि पूरे दिन या डेढ़ दिन बल्लेबाजी करें तो निश्चित रूप से इस रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। उम्मीद है, मैं इसे देखने के लिए रहूंगा।
2 of 4
ब्रायन लारा
इस दिग्गज खिलाड़ी ने यहां दृष्टिबाधित महिलाओं के लिए पहली राष्ट्रीय क्रिकेट टूर्नामेंट ‘समर्थनम’ की घोषणा के इतर शनिवार शाम में कहा कि यह उन चीजों में से एक है जिसे आपको समझना होगा। हर कोई भारत को दावेदार बताता है। सभी को पता होता है कि भारतीय टीम सेमीफाइनल या नॉकआउट चरण में जगह बनाने वाली है।
3 of 4
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
टेस्ट क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर के विश्व रिकॉर्डधारी को लगता है कि भारत को 70 के दशक की वेस्टइंडीज या पिछले दशक की ऑस्ट्रेलियाई टीम की तरह लगातार जीतने की क्षमता विकसित करने की आवश्यकता है। उन्होंने इंग्लैंड में इस साल खेले गए विश्व कप का जिक्र करते हुए कहा कि हर टीम ऐसे मैच के लिए तैयार रहती है, चाहे वह क्वार्टरफाइनल हो या सेमीफाइनल। देखिए न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ कैसे खेला, उन्हें पता था कि किसे निशाना बनाना है और क्या करना है। इसलिए भारत को इसकी सराहना करनी चाहिए। लगातार चार आईसीसी टूर्नामेंट के नॉकआउट मैच में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
भारत vs पाकिस्तान (चैंपियंस ट्रॉफी)
- फोटो : ICC
2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद से भारतीय टीम आईसीसी के सभी टूर्नामेंट में सेमीफाइनल या फाइनल तक पहुंची हैं, लेकिन कभी खिताब नहीं जीत सकी। वह एमएस धोनी के नेतृत्व में 2014 वर्ल्ड टी-20 के फाइनल, 2015 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल, 2016 वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब दूर रह गई। बाद में विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया 2017 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल और 2019 क्रिकेट वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल तक पहुंची, लेकिन यहां फिर से जीत दूर रह गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।