{"_id":"5df5ede18ebc3e87d53c3754","slug":"ind-vs-wi-1st-odi-playing-xi-of-indian-cricket-team-kedar-jadhav-returns-to-team-shivam-dube-debut","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvWI: चार महीने बाद इस ऑलराउंडर की हुई टीम इंडिया में वापसी, शिवम दुबे को मिला डेब्यू का मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvWI: चार महीने बाद इस ऑलराउंडर की हुई टीम इंडिया में वापसी, शिवम दुबे को मिला डेब्यू का मौका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 15 Dec 2019 01:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है। टी-20 सीरीज में 2-1 से जीत के बाद भारत अब वनडे में भी जीत से शुरुआत करने के लिए तैयार है। रविवार को मैच में वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने टॉस जीतकर एक बार फिर से भारत को बल्लेबाजी के लिए न्योता दिया।
2 of 5
केदार जाधव
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं टॉस के वक्त भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने अपनी प्लेइंग XI की जानकरी दी। टी-20 सीरीज के आखिरी मैच की तुलना में भारत ने पहले वनडे में दो बदलाव करते हुए केदार जाधव को एक बार फिर से टीम में शामिल किया है। वहीं चोटिल भुवनेश्वर की जगह रविन्द्र जडेजा की वापसी हुई है।
3 of 5
शिवम दुबे
- फोटो : ICC twitter
इनके अलावा टी-20 में शानदार प्रदर्शन करने वाले ऑलराउंडर शिवम दुबे को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला है। केदार जाधव चार महीने बाद टीम में लौटे हैं। उन्होंने अपना आखिरी मुकाबला इसी साल 14 अगस्त को वेस्टइंडीज दौरे पर कैरेबियाई टीम के खिलाफ ही खेला था, हालांकि चोटिल होने की वजह से उन्हें टीम से बाहर होना पड़ा था। टीम में शिवम दुबे, रविन्द्र जडेजा और केदार जाधव के रूप में तीन ऑलराउंडर शामिल किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीपक चाहर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं गेंदबाजों में दीपक चाहर आज अपना दूसरा वनडे मैच खेल रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मैच साल 2018 में दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला था। ऐसे में एक साल बाद उन्हें एक बार फिर से टीम में मौका मिला है। इनके अलावा कुलदीप भी अगस्त के बाद वनडे टीम में लौटे हैं। टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में कुलदीप ने दो विकेट अपने नाम किए थे।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम:
रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, ऋषभ पन्त (विकेटकीपर), केदार जाधव, रविन्द्र जडेजा, शिवम दुबे, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और कुलदीप यादव
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।