फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

West Indies Cricket: 'राष्ट्रीय टीम का गलत इस्तेमाल हो रहा', ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा

Thu, 17 Jul 2025 03:00 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जमैका Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 17 Jul 2025 03:00 PM IST
सार

लारा ने कहा है कि कैरिबियाई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग लीगों के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए वेस्टइंडीज टीम का इस्तेमाल हो रहा है और पूरन जैसे खिलाड़ियों का इतनी कम उम्र में संन्यास लेना शर्म की बात है।

विज्ञापन
Brian Lara Nicholas Pooran 'National team being misused', Brian Lara lashes out at West Indies Cricket Board
ब्रायन लारा ने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को लताड़ा - फोटो : ANI
निकोलस पूरन जैसे युवा और बेहतरीन खिलाड़ी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले ने पूरी दुनिया को चौंका कर रख दिया। कभी विश्व क्रिकेट पर राज करने वाली वेस्टइंडीज टीम का हाल पिछले कुछ वर्षों में खस्ता हो गया है। यहां तक कि टीम विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे टूर्नामेंट्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पा रही है। टीम के ज्यादातर खिलाड़ी दुनिया भर की लीग का हिस्सा हैं और वहां शानदार प्रदर्शन कर मैच विनर साबित हो रहे हैं, लेकिन जब बात देश के लिए खेलने की आती है तो फिसड्डी साबित हो रहे हैं।


ऐसे में महान बल्लेबाजों में शुमार ब्रायन लारा को आगे आना पड़ा है और उन्होंने वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और अपने खिलाड़ियों को खरी खोटी सुनाई है। लारा ने कहा है कि कैरिबियाई खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अलग-अलग लीगों के कॉन्ट्रैक्ट हासिल करने के लिए वेस्टइंडीज टीम का इस्तेमाल हो रहा है और पूरन जैसे खिलाड़ियों का इतनी कम उम्र में संन्यास लेना शर्म की बात है। वहीं, दूसरे देशों के खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय टीम से खेलना गर्व की बात होती है।
Brian Lara Nicholas Pooran 'National team being misused', Brian Lara lashes out at West Indies Cricket Board
ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
एक पॉडकास्ट पर इंग्लैंड के फिल टफनेल, डेविय लॉयड, माइकल वॉन और एलिस्टेयर कुक से बात करते हुए लारा ने कहा, 'वेस्टइंडीज टीम में ऐसे कई खिलाड़ी हैं जो यह फैसला करने में लगे हैं कि करियर के साथ क्या करना है। वेस्टइंडीज के पास पूरन जैसे आक्रामक खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय संन्यास ले लिया। और ईमानदारी से कहूं तो यह बहुत स्पष्ट है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। दुनिया भर में पांच या छह लीग हैं और वे उनमें खेलकर पर्याप्त मात्रा में पैसा बनाने में सक्षम हैं।' 
Brian Lara Nicholas Pooran 'National team being misused', Brian Lara lashes out at West Indies Cricket Board
ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
लारा ने कहा, 'मुझे इससे कोई समस्या नहीं है। सच तो यह है कि मुझे नहीं लगता कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड या प्रशासन ने अपने खिलाड़ियों को वेस्टइंडीज क्रिकेट के प्रति वफादार रखने के लिए कुछ सार्थक किया है जैसा कि इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और यहां तक कि भारत जैसे देशों के बोर्डों ने किया है। इसलिए स्वाभाविक रूप से हमारे खिलाड़ी कहीं और अपने करियर की तलाश कर रहे हैं। और जब आप केन विलियम्सन या यहां तक कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों को यही विकल्प चुनते हुए देखते हैं, तो आप समझ जाते हैं कि ये लोग सिर्फ अपने परिवारों को खाना प्रदान करने की कोशिश कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Brian Lara Nicholas Pooran 'National team being misused', Brian Lara lashes out at West Indies Cricket Board
निकोलस पूरन - फोटो : ANI
पूरन ने पिछले महीने 29 साल की उम्र में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा करके दुनिया को चौंका दिया था। हाल ही में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लखनऊ सुपर जाएंट्स और मेजर लीग क्रिकेट में एमआई न्यूयॉर्क के लिए धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले 29 वर्षीय ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट से संन्यास लेने के फैसले को मुश्किल करार दिया था। भारत और श्रीलंका में टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने में एक साल से भी कम समय बचा है। ऐसे में पूरन का फैसला 2016 के विजेताओं के लिए एक बड़ा झटका था।

पूरन ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था और 106 टी20 अंतरराष्ट्रीय और 61 वनडे मैच खेले और दोनों प्रारूपों को मिलाकर 4,258 रन बनाए। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 26.14 की औसत से 2,275 रन बनाए और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 136.39 का रहा। 50 ओवर के क्रिकेट में, उन्होंने 99.15 के स्ट्राइक रेट और 39.66 की औसत से 1,983 रन बनाए, जिसमें तीन शतक और 11 अर्धशतक शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed