फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Student Self-Immolation Case: छात्रा के आत्मदाह मामले को लेकर ओडिशा बंद; रेल से लेकर सड़क यातायात तक प्रभावित

Thu, 17 Jul 2025 09:27 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालासोर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 17 Jul 2025 09:27 AM IST
सार

बालासोर के फकीर मोहन स्वायत्त महाविद्यालय के 20 वर्षीय छात्रा की आत्मदाह के प्रयास के बाद हुई मौत के विरोध में ओडिशा में कई विपक्षी दलों ने गुरुवार को राज्यव्यापी बंद का आह्वान किया। भद्रक और मयूरभंज सहित कई इलाकों में दुकानें बंद रहीं और यातायात बाधित रहा। भद्रक में बाजार बंद रहे और सार्वजनिक परिवहन प्रभावित रहा।

विज्ञापन
Odisha observes bandh over Balasore student self-immolation case Know all about it
ओडिशा बंद के दौरान रैलवे ट्रैक पर भी प्रदर्शन - फोटो : PTI

ओडिशा में गुरुवार को सामान्य जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा। दरअसल, विपक्षी कांग्रेस और सात अन्य राजनीतिक दलों ने कथित यौन उत्पीड़न की घटना में न्याय न मिलने पर खुद को आग लगाने वाली एक कॉलेज छात्रा की मौत के विरोध में पूरे राज्य में 12 घंटे का बंद बुलाया। भुवनेश्वर, कटक और राज्य के अन्य हिस्सों में सड़कें सुनसान रहीं। विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं की ओर से सुबह 6 बजे से ही बंद के समर्थन में प्रदर्शन शुरू करने की वजह से जटनी, पुरी और भद्रक स्टेशनों जैसे कुछ स्थानों पर ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुईं। बाजार, स्कूल और व्यावसायिक भी प्रतिष्ठान बंद रहे।





प्रदर्शनकारियों ने राज्य की राजधानी में कई मुख्य सड़कों पर जाम लगा दिया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाए और बालासोर में मृत कॉलेज छात्रा के लिए न्याय की मांग की। कांग्रेस, भाकपा, माकपा, माकपा (माले), फॉरवर्ड ब्लॉक, राजद, सपा और राकांपा के नेता बंद को लागू करने के लिए अपनी पार्टी के झंडे लेकर सड़कों पर उतरे।

Odisha observes bandh over Balasore student self-immolation case Know all about it
ओडिशा बंद - फोटो : PTI

कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) के नेता राम चंद्र कदम ने आरोप लगाया, 'हम लोगों से बंद का समर्थन करने का आग्रह कर रहे हैं, क्योंकि ओडिशा में भाजपा की सरकार बनने के बाद से महिलाओं की सुरक्षा नहीं रही है। राज्य में हर दिन लगभग 15 महिलाओं और लड़कियों के साथ दुष्कर्म होता है और सरकार ऐसी घटनाओं को रोकने में पूरी तरह विफल रही है।' हालांकि, एम्बुलेंस, चिकित्सा सुविधाओं, दवा की दुकानों और दूध पार्लरों जैसी आवश्यक सेवाओं को बंद के दायरे से बाहर रखा गया है।

Odisha observes bandh over Balasore student self-immolation case Know all about it
ओडिशा बंद - फोटो : PTI

विपक्षी दलों ने पहले ही बाजारों, परिवहन, शैक्षणिक संस्थानों, कार्यालयों और बैंकों के अधिकारियों से बंद के आह्वान का समर्थन करने का अनुरोध किया था। ओडिशा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा, 'राजधानी भुवनेश्वर सहित पूरे राज्य में बंद शांतिपूर्ण ढंग चल रहा है। जनता से सहयोग करने का अनुरोध किया गया है।' उन्होंने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों और रेलवे स्टेशनों पर धरना प्रदर्शन जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Odisha observes bandh over Balasore student self-immolation case Know all about it
ओडिशा में प्रदर्शन - फोटो : ANI

ओडिशा पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एहतियात के तौर पर गुरुवार सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक अपने सभी ईंधन आउटलेट बंद कर दिए हैं। एसोसिएशन के अध्यक्ष सासंका शेखर साहू ने कहा, 'हमें असुविधा के लिए खेद है।' 

विज्ञापन
Odisha observes bandh over Balasore student self-immolation case Know all about it
भुवनेश्वर में प्रदर्शन के दौरान बैरिकेड तोड़ने की कोशिश करते बीजद कार्यकर्ता। - फोटो : ANI/वीडियो ग्रैब

राज्य सरकार ने बंद के मद्देनजर पूरे ओडिशा में सुरक्षा कड़ी कर दी है। गृह विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और पुलिस अधीक्षकों को सड़क जाम, धरना-प्रदर्शन और आंदोलन के मद्देनजर हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है और 12 घंटे के बंद के दौरान हिंसा के प्रति भी आगाह किया है। सरकार ने अपने कर्मचारियों को समय से पहले अपने कार्यालय आने का निर्देश दिया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed