टीम इंडिया के गब्बर के नाम से विख्यात क्रिकेटर शिखर धवन ने बड़ी मशक्कत के बाद टीम इंडिया में जगह हासिल की। उनका करियर बेहद उतार चढ़ाव भरा रहा। लेकिन उन्होंने अपने करियर के पहले टेस्ट में ऐसी पारी खेली उसके बाद हर कोई उनका मुरीद हो गया।
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
2 of 7
shikhar dhawan
- फोटो : reuters
आज शिखर धवन का 31 वां जन्मदिन है। शिखर का जन्म 5 दिसंबर 1985 को दिल्ली में हुआ था। उनके क्रिकेटिंग करियर के साथ-साथ उनकी निजी जिंदगी भी बेहद रोचक रही है।
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज ने मैदान पर न जाने कितने गेंदबाजों के छक्के छुड़ा दिए, लेकिन क्रिकेट का गब्बर प्यार की पिच पर पहली ही नजर में बोल्ड हो गए थे। हम बात कर रहे हैं शिखर की पत्नी आयशा मुखर्जी की। शिखर-आयशा की मुलाकात फेसबुक के जरिए हुई थी। आयशा को देखते ही शिखर को उनसे प्यार हो गया था।
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
शिखर और आयशा की प्रेम कहानी में टर्बनेटर हरभजन सिंह की भी अहम भूमिका रही है। हरभजन ने ही सबसे पहले आयशा की तस्वीर शिखर को दिखाई थी। आयशा ऑस्ट्रेलियाई मूल की किक बॉक्सर रही चुकी हैं। आयशा का जन्म ऑस्ट्रेलिया में हुआ लेकिन उनके पिता बंगाली हैं जबकि उनकी मां ब्रिटिश मूल की हैं।
Birthday Special: टीम इंडिया का 'गब्बर' बना था इस हसीना का शिकार
आयशा शिखर धवन से उम्र में 10 साल बड़ी हैं। ये शिखर के साथ उनकी दूसरी शादी है, जबकि शिखर की यह पहली शादी है। आयशा और शिखर तीन बच्चों के माता-पिता हैं। आयशा को पहली शादी से दो बेटियां है और शिखर के साथ उन्हें एक बेटा जोरावर है।