'कैप्टन कूल' नाम से मशहूर टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह आज 37 साल के हो गए। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ बेहद खास किस्से बताने जा रहे हैं।
दरअसल, धोनी क्रिकेट के मैदान पर जितने संजीदे दिखते हैं उतने वो वास्तविक जीवन में नहीं हैं। अपने दोस्तों के साथ वह जमकर हंसी-मजाक करते हैं। कई बार तो उन्होंने कुछ खतरनाक अंदाज में मजाक कर प्रशंसकों को चौंका दिया था।
3 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : SELF
7 जुलाई 1981 को धोनी का बर्थडे होता है। यह सभी को मालूम है कि वह टीम इंडिया में आने से पहले भारतीय रेलवे में बतौर टीटीई कार्यरत थे। बेहद आम परिवार से ताल्लुक रखने वाले धोनी ने 2001 से 2003 तक रेलवे में टीटीई की नौकरी भी की। इसके ठीक 2 साल बाद ही वह टीम इंडिया में शामिल हुए।
4 of 7
महेंद्र सिंह धोनी
- फोटो : pti
टीटीई की नौकरी के कारण धोनी को सरकारी क्वार्टर मिला हुआ था और वह वहीं अपने परिवार के साथ रहते थे। एक दिन उन्होंने अपने कुछ दोस्तों के साथ गार्ड को डराने का प्लान बनाया।
धोनी ने दोस्तों के साथ एक डरावनी योजना बनाई। उन लोगों ने सफेद रंग की चादरों का इंतजाम किया और कॉलोनी के पास जाकर उसे ओढ़ लिया और फिर देर रात गार्ड को खूब डराते रहे।