फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

B'Day Spcl: जब गौतम गंभीर से बीच मैदान लड़ बैठे थे मनोज तिवारी, ट्रोलर्स ने कहा था 'देसी मलिंगा'

Tue, 13 Nov 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
birthday special: Manoj Tiwary celebrate 33rd birthday on 14 nov 
Manoj Tiwary

टीम इंडिया के क्रिकेटर मनोज तिवारी बुधवार को अपना 33वां बर्थडे मनाएंगे। मनोज का जन्म 14 नवंबर 1985 को कोलकाता के हावड़ा में हुआ था। दाएं हाथ के बल्लेबाज मनोज अपनी बल्लेबाजी के इतर दूसरे कारणों से भी अक्सर चर्चाओं में रहते थे। ऐसे में इस खास मौके पर आइए जानते हैं वो दिलचस्प बातें जिस वजह से वो सुर्खियों में बने रहे...



 

birthday special: Manoj Tiwary celebrate 33rd birthday on 14 nov 
Manoj Tiwary

टीम में जगह न मिलने पर चयनकर्ता पर साधा निशाना
हाल ही में बीसीसीआइ द्वारा दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच, दलीप ट्रॉफी और दक्षिण अफ्रीका-ए एवं आस्ट्रेलिया-ए के साथ खेले जाने वाली सीरीज के लिए इंडिया-ए और इंडिया-बी टीमों की घोषणा की गई थी। इनमें से मनोज को किसी भी टीम में शामिल नहीं किया गया। इसी बात पर उन्होंने निराशा जताई थी। ट्विटर पर मनोज ने लिखा, 'भारतीय क्रिकेट टीम के इतिहास में कितने ऐसे बल्लेबाज रहे हैं, जिनका विजय हजारे और देवधर ट्रॉफी में 100 से अधिक का औसत रहा है और वह भी एक ही साल में?'

birthday special: Manoj Tiwary celebrate 33rd birthday on 14 nov 
Manoj Tiwary-gautam gambhir

जब गौतम गंभीर के साथ मैदान पर भिड़े थे मनोज 
साल 2015 रणजी ट्रॉफी टूर्नामेंट में बंगाल और दिल्ली के बीच फिरोजशाह कोटला में हो रहे मैच के दौरान दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर और बंगाल के कप्तान मनोज तिवारी भिड़ गए थे। गंभीर ने तिवारी को ग्राउंड पर ही धमकी देते हुए कहा कि शाम को मिल तुझे मारूंगा। बीच-बचाव करने आए अंपायर श्रीनाथ को गौतम गंभीर ने धक्का भी मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
birthday special: Manoj Tiwary celebrate 33rd birthday on 14 nov 
Manoj Tiwary

सोशल मीडिया पर जमकर हुए थे ट्रोल
आईपीएल 2018 के दौरान पंजाब की तरफ से पहला मैच खेल रहे मनोज तिवारी ने भी एक ओवर बॉलिंग की। इस ओवर में उन्होंने ज्यादा रन भी लुटाए और कोई विकेट भी नहीं हासिल कर पाए। मगर सोशल मीडिया पर उनकी जमकर चर्चाएं होने लगीं। दरअसल, मनोज तिवारी के अजीबोगरीब बॉलिंग एक्शन को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजे लिए। पंजाब की तरफ से 8वां ओवर फेंकने आए तिवारी ने जैसे ही पहली गेदं फेंकी तो दर्शक और कमेंटेटर उनका एक्शन देखकर दंग रह गए। इसके बाद तिवारी की तुलना श्रीलंका के स्टार गेंदबाज लसिथ मलिंगा से करने लगे थे।

विज्ञापन
birthday special: Manoj Tiwary celebrate 33rd birthday on 14 nov 
MANOJ TIWARI

बता दें कि मनोज तिवारी ने टीम इंडिया के लिए 12 वन-डे और तीन टी-20 मुकाबले खेले हैं। 12 वन-डे में उन्होंने एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 287 रन बनाए हैं। वन-डे में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 104 रन का है। यह शतक उन्होंने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चेन्नई में जड़ा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed