फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विजय हजारे ट्रॉफी: जन्मदिन के दिन अभिमन्यु ने रचा इतिहास, फाइनल में हैट्रिक समेत लिए पांच विकेट

Fri, 25 Oct 2019 02:46 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 25 Oct 2019 02:46 PM IST
विज्ञापन
Birthday Boy Abhimanyu Mithun claims hattrick in Vijay hazare trophy final and created record
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

जन्मदिन के दिन अभिमन्यु मिथुन ने हासिल की खास उपलब्धि। कर्नाटक की तरफ से प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले अभिमन्यु ने अपने 30वें जन्मदिन के दिन विजय हजारे ट्रॉफी के फाइनल में हैट्रिक ले ली। शुक्रवार को कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विजय हजारे ट्रॉफी का खिताबी मुकाबला खेला जा रहा है। मैच में कर्नाटक ने पहले गेंदबाजी करते हुए तमिलनाडु की टीम को 49.5 ओवर में 252 पर ही ढेर कर दिया।

Birthday Boy Abhimanyu Mithun claims hattrick in Vijay hazare trophy final and created record
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

कर्नाटक की तरफ से अभिमन्यु ने ना सिर्फ हैट्रिक ली बल्कि पांच विकेट भी अपने नाम किए। इसी के साथ अभिमन्यु अब विजय हजारे ट्रॉफी में हैट्रिक लेने वाले कर्नाटक के पहले गेंदबाज बन गए हैं।
 

Birthday Boy Abhimanyu Mithun claims hattrick in Vijay hazare trophy final and created record
अभिमन्यु मिथुन - फोटो : social media

50वें ओवर की आखिरी गेंद पर मुरुगन अश्विन का शिकार करते ही अभिमन्यु ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की और वे अब रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी दोनों में हैट्रिक लेने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Birthday Boy Abhimanyu Mithun claims hattrick in Vijay hazare trophy final and created record
मुरली विजय

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में अभिमन्यु ने 34 रन देकर पांच विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने मुरली विजय, विजय शंकर, शाहरुख खान, एम मोहम्मद और मुरुगन अश्विन का विकेट अपने नाम किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed