फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

WIFE नुपुर ने खोली भुवनेश्वर कुमार की सच्चाई, जानकर नहीं होगा आपको भी यकीन

Tue, 10 Apr 2018 07:10 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 10 Apr 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar is a changed man after marriage claims wife nupur nagar
bhuvneshwar kumar wedding party

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार के बारे में पत्नी नुपुर नागर ने एक इंटरव्यू में कई रोचक खुलासे किए हैं। बता दें कि भुवनेश्वर और नुपुर एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं और यह जोड़ी 2017 में शादी के बंधन में बंधी। आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद ने भुवनेश्वर कुमार को हाल ही में उप-कप्तान बनाकर बड़ा तोहफा दिया।

bhuvneshwar kumar is a changed man after marriage claims wife nupur nagar
bhuvneshwar kumar wedding party

भुवनेश्वर कुमार को इस वजह से एसआरएच का कप्तान बनाया गया क्योंकि पहले आधिकारिक उप-कप्तान केन विलियमसन को अब बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए फ्रैंचाइजी ने कप्तान बनाया है। बहरहाल, नुपुर ने हाल ही में एक इंटरव्यू में भुवनेश्वर के साथ जिंदगी बिताने के बारे में कई नई बातें बताई। नुपुर ने कहा कि क्रिकेटर से शादी करना आसान काम नहीं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, इसलिए तालमेल बनाने में आसानी होती है।

bhuvneshwar kumar is a changed man after marriage claims wife nupur nagar
bhuvneshwar kumar wedding party

नुपुर ने कहा, 'भुवी से शादी करना आसान नहीं था क्योंकि उन्हें हर समय यात्रा करना होती है। मगर यह समझना इसलिए आसान हुआ क्योंकि हम दोस्त थे और शादी के बाद इसमें आसानी हुई।' भुवी और नुपुर की कहानी काफी रोमांटिक है क्योंकि दोनों बचपन से एक-दूसरे के साथ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
bhuvneshwar kumar is a changed man after marriage claims wife nupur nagar
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : IPL official web

नुपुर जब 11 साल और भुवी 13 साल के थे, तब से दोनों एक-दूसरे को जानते हैं और काफी अच्छे दोस्त भी हैं। नुपुर ने साथ ही कहा कि शादी के बाद भुवनेश्वर में काफी बदलाव भी आए हैं। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा, 'पहले भुवी काफी सभ्य और मासूम थे, लेकिन अब वह काफी समझदार हो चुके हैं।' भुवी ने साथ ही कहा कि इसे परिपक्वता होना कहा जाता है।

विज्ञापन
bhuvneshwar kumar is a changed man after marriage claims wife nupur nagar
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : BCCI

यह पूछने पर कि भुवनेश्वर कुमार जैसे मैदान में कैमरा के सामने शांत और सभ्य बात करने वाले लगते हैं, क्या निजी जिंदगी में भी वह ऐसे ही है? इस पर नुपुर बिलकुल सहमत नजर नहीं आईं। बकौल नुपुर, 'भुवी का यह अंदाज सिर्फ पब्लिक के लिए है।' इसका मतलब यह निकलता है कि वह निजी जिंदगी में काफी बातचीत करने वाले और मस्तमौला व्यक्ति हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed